{"_id":"680d4549017c90e82b024b4c","slug":"jammu-election-chamber-off-commerce-and-industries-jammu-news-c-10-lko1027-598976-2025-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: प्रचार तेज, घोष्णा पत्र जारी करने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: प्रचार तेज, घोष्णा पत्र जारी करने की तैयारी
विज्ञापन
टीमें मुद्दे गिना कर कारोबारियों से मांग रहीं समर्थन
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री के चुनाव के लिए प्रत्याशी जहां व्यापारियों से व्यक्तिगत संपर्क कर रहे हैं, वहीं प्रतिष्ठानों पर जाकर मुलाकात कर रहे हैं। समर्थन के लिए वार्डों में संपर्क कर समर्थन मांग रहे हैं।
चुनाव में उनके क्या मुद्दे होंगे, वह किस रणनीति व वादों के साथ चुनाव मैदान में उतरेंगे इसका खुलासा किसी टीम ने नहीं किया है। अध्यक्ष पद के लिए एक बार फिर चुनाव मैदान में उतर चुके अरुण गुप्ता ने जरूर यह कहा कि इसी सप्ताह उनका चुनाव घोषणा पत्र जारी होगा।
अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अरुण गुप्ता के सामने राकेश गुप्ता व उनकी टीम से मुकाबला है। इसके लिए दोनों तरफ से ही सभी प्रत्याशी जीजान से चुनाव प्रचार अंदर खाने में कर रहे हैं। व्यक्तिगत संपर्क ही अभी चल रहा है, जिसमें स्थानीय मुद्दों को शामिल करने के लिए सहमति बनी है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि वह चुनाव मैदान में पूरी दमखम के साथ उतरे हैं। प्रयास है कि व्यापारियों की हर समस्या का इस बार ठोस निस्तारण हो। वह शनिवार को सब्जी मंडी पहुंचे और व्यापारियों, आढ़तियों से मुलाकात की। उनका कहना था कि इसी सप्ताह टीम के साथ बैठकर चुनाव घोषणा पत्र जारी करेंगे। इसके बाद चुनाव में तेजी आएगी।
वहीं, दूसरी टीम में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी राकेश गुप्ता से संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन उनका फोन नहीं उठा।