फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, education, result

Jammu News: 12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम आज, वेबसाइट पर होगा जारी

विज्ञापन
jammu, education, result
अंतिम बार जम्मू और कश्मीर संभाग का एक साथ आएगा परिणाम, दसवीं कक्षा का रिजल्ट आज या कल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू-कश्मीर स्कूल शिक्षा बोर्ड 12वीं कक्षा का वार्षिक परीक्षा का परिणाम 30 अप्रैल को जारी करेगा। दोपहर बाद परिणाम बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट पर जारी होगा। 10वीं कक्षा का परिणाम भी बुधवार या फिर वीरवार को जारी हो सकता है। शिक्षा मंत्री सकीना इट्टू ने बोर्ड को 30 अप्रैल तक परिणाम जारी करने की डेडलाइन दी थी।
स्कूल शिक्षा बोर्ड 12वीं कक्षा का परिणाम जारी करेगा। इस बार 102870 बच्चे 12वीं कक्षा में पंजीकृत थे। इसमें जम्मू संभाग के साॅफ्ट जोन में 43559 और हार्ड जोन में 6840 विद्यार्थी शामिल थे। कश्मीर संभाग के साॅफ्ट जोन में 50609 और हार्ड जोन में 1862 बच्चे थे।
विज्ञापन

परिणाम बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगा। विद्यार्थी अपने रोल नंबर से परिणाम चेक कर सकते हैं। दसवीं कक्षा का परिणाम 30 अप्रैल या फिर एक मई को जारी हो सकता है। इस बार 10वीं कक्षा में कुल 145522 बच्चे पंजीकृत थे। इसमें 61527 साॅफ्ट जोन और 15311 हार्ड जोन के बच्चे थे, जबकि कश्मीर संभाग के साॅफ्ट जोन में 65184 और हार्ड जोन में 3500 बच्चे पंजीकृत थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

साॅफ्ट जोन में 12वीं की परीक्षा 15 फरवरी से 17 मार्च तक हुई थी, जबकि हार्ड जोन में परीक्षा 20 फरवरी से 24 मार्च तक हुई थी। वहीं 10वीं कक्षा में साॅफ्ट जोन की परीक्षा 15 फरवरी से 19 मार्च तक हुई। वहीं, हार्ड जोन में 21 फरवरी से 25 मार्च तक हुई थी।

----
बोर्ड चेयरमैन की नियुक्ति का इंतजार
जम्मू। जम्मू-कश्मीर स्कूल शिक्षा बोर्ड को नए तैयार नहीं मिल रहा है। तीन महीने से बोर्ड चेयरमैन का पद खाली और वित्त आयुक्त (अतिरिक्त मुख्य सचिव) स्कूल शिक्षा शांतमनु को चेयरमैन पद का अतिरिक्त कार्यभार दिया है। बोर्ड चेयरमैन के पद के लिए 15 उम्मीदवारों का साक्षात्कार हुआ था। इसमें से बोर्ड चेयरमैन का नियुक्ति की जानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed