{"_id":"67f6e41fb50813b7d5045b14","slug":"jammu-education-neet-exam-jammu-news-c-10-lko1027-585846-2025-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: नीट परीक्षा के लिए आज परीक्षा केंद्रों की सूची जारी होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: नीट परीक्षा के लिए आज परीक्षा केंद्रों की सूची जारी होगी
विज्ञापन
मुख्य सचिव ने परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए व्यवस्थाओं की समीक्षा की
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में नीट (यूजी) 2025 परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची वीरवार को राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) द्वारा साझा की जाएगी। यह परीक्षा आगामी 4 मई को पेन-एंड-पेपर मोड में ओएमआर शीट का उपयोग करके आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को 1 मई एडमिट कार्ड उपलब्ध होने की उम्मीद है। मुख्य सचिव अटल डुल्लू ने बुधवार को विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए व्यवस्थाओं की समीक्षा की।
मुख्य सचिव ने दोनों संभागीय आयुक्तों को ड्यूटी मजिस्ट्रेट तैनात करने, प्रत्येक केंद्र पर पुलिस की मौजूदगी सुनिश्चित करने और प्रशासनिक निगरानी के लिए पर्याप्त व्यवस्था करने का निर्देश दिया। शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव शांतमनु ने कहा कि नीट परीक्षा के सफल संचालन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं परीक्षण एजेंसी के साथ मिलकर की जाएंगी।