{"_id":"679bf1614ce17e4114020ccf","slug":"jammu-driving-liecnce-problem-jammu-news-c-10-lko1027-534835-2025-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: नए डीएल तो बन रहे पर कार्ड छपाई बंद, आवेदक परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: नए डीएल तो बन रहे पर कार्ड छपाई बंद, आवेदक परेशान
विज्ञापन
टेंडर नहीं होने के चलते अटकी प्रिंटिंग प्रक्रिया, डीजी लॉकर पर डाउनलोड करने को कह रहा विभाग
पहले भी दो साल तक लोगों को नहीं मिले थे कार्ड
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में हजारों ड्राइविंग लाइसेंस (डीएल) आवेदकों को लगभग चार महीने से हार्ड कापी नहीं मिली है। इसकी प्रिंटिंग नहीं होने से समस्या आ रही है। परिवहन विभाग डीएल प्रिंटिंग की आउटसोर्सिंग कर रहा है। इसके लिए जरूरी टेंडर प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है।
इसके चलते ही नए बने डीएल के साथ नवीनीकरण वाले डीएल भी जारी नहीं हो पाए हैं। विभाग आवेदकों को डीजी लॉकर पर डीएल रखने को कहा रहा है। बिना डीएल कार्ड के वाहन चालक चलान कटने से डर रहे हैं। आवेदक आरटीओ व एआरटीओ कार्यालय के चक्कर लगाने के लिए मजबूर हैं।
अब एक्स पर परिवहन आयुक्त को टैग कर डीएल कार्ड जारी करनी की गुहार कर रहे हैं। परिवहन आयुक्त विशेष पॉल महाजन का कहना है कि डीएल कार्ड की प्रिंटिंग जल्द शुरू होगी। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया जारी है, जिसे पूरी होते ही लंबित कार्ड की प्रिटिंग शुरू हो जाएगी। इसके बाद उन्हें लोगों के पते पर भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने लोगों से डीजी लॉकर एप पर अपना डीएल डाउनलोड करने को कहा। डीजी लॉकर अपलोड डीएल कार्ड वैद्य दस्तावेज माना जाता है। इसे दिखाने पर किसी तरह का चालन नहीं कट सकता है। विभाग डीएल की छपाई की आउटसोर्सिंग की जा रही है। इसके साथ ही एक स्थान पर सभी जिलों के डीएल कार्ड की छपाई भी होगी।
ऐसे डाउनलोड करें ड्राइविंग लाइसेंस
- सबसे पहले डिजिलॉकर ऐप प्ले स्टोर से डाउनलोड करें या वेबसाइट digilocker.gov.in पर क्लिक करें
- अपना फोन नंबर और आधार कार्ड का इस्तेमाल कर डिजिलॉकर पर साइन अप करे
- इसके बाद अपने यूजरनेम और छह डिजिट पिन के साथ साइन इन करें
- फिर आपको रजिस्टर्ड फोन पर वन-टाइम पासवर्ड (ओटीपी) मिल जाएगा
- एक बार साइन इन करने के बाद, Get Issued Documents बटन पर क्लिक करें
- अब, सर्च बार में ड्राइविंग लाइसेंस बटन देखें
- उस जम्मू-कश्मीर का ऑप्शन चुने जहां से आपको अपना ड्राइविंग लाइसेंस मिला है
- अपना ड्राइविंग लाइसेंस नंबर इंटर करें और Get Document बटन दबाएं
- डिजिलॉकर अब ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट से आपका ड्राइविंग लाइसेंस प्राप्त करेगा
- इसके बाद आप जारी किए गए डॉक्यूमेंट लिस्ट में जाकर अपने ड्राइविंग लाइसेंस को देख सकते हैं
- ड्राइविंग लाइसेंस को पीडीएफ बटन पर क्लिक करके सॉफ्ट कॉपी भी डाउनलोड कर सकते हैं