फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, culture, parshu ram jayanti

Jammu News: परशुराम जयंती पर निकाली कलश यात्रा, लगे लंगर

विज्ञापन
jammu, culture, parshu ram jayanti
गंग्याल में क्लश यात्रा में भाग लेती महिलाएं
शहर में धूमधाम से मनाई गई परशुराम जयंती
विज्ञापन

शहर में सुबह निकली प्रभात फेरी, गंग्याल में हुआ कलश यात्रा का आयोजन, जगह-जगह लगाए गए लंगर
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। शहर में परशुराम जयंती धूमधाम से मनाई गई। परशुराम जन्मोत्सव समारोह समिति की ओर से प्रभात फेरी निकाली गई। रेडियो स्टेशन से शुरू होकर प्रभात फेरी लिंक रोड, ब्राह्मण सभा, पक्का डंगा से होती हुई बिल्लू मंदिर परिसर में संपन्न हुई। इसी तरह गंग्याल में भी भव्य कलश यात्रा निकाली गई।
इसमें स्थानीय महिलाओं ने भाग लिया। जयंती के मौके पर भंडारों का आयोजन हुआ। इसी तरह डोगरा ब्राह्मण प्रतिनिधि सभा चाणक्य चौक परेड की ओर से पांच दिवसीय उत्सव का आयोजन हुआ। अंतिम दिन यज्ञ और हवन किया गया। पंडितों और वहां उपस्थित लोगों ने हनुमान चालीसा का पाठ किया।
विज्ञापन

विभिन्न क्षेत्रों से आई महिलाओं ने सत्संग में भाग लिया। इस मौके पर वीएम मगोत्रा, एनसी शर्मा, एमएल शर्मा, पंडित सोम नाथ, सत्यनंद शर्मा, पीसी शर्मा (अधिवक्ता) और अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
परशुराम मंदिर गंग्याल में चार दिवसीय संत सम्मेलन का समापन हुआ। इस दौरान एक भव्य कलश यात्रा निकाली गई। सम्मेलन में कथा वाचक गंगाधर गंगू शास्त्री, गौतम शास्त्री, प्रदीप शास्त्री ने भगवान परशुराम की कथाओं ओर लीलाओं का वर्णन कर भक्तों को निहाल किया।

मंगलवार को परशुराम जयंती के उपलक्ष पर पर गंगू महाराज ने परशुराम के कई प्रसंगों का वर्णन किया। इस मौके पर केके शर्मा, अध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा, समन्वयक सतीश शर्मा, सदस्य रमेश शर्मा, महेश शर्मा, गौतम लुद्रमानी शर्मा और अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed