फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, crime, gangster

Jammu News: ज्यूल चौक हत्याकांड के बाद 12 गैंगस्टर काबू, अब भी 60 से अधिक फरार

विज्ञापन
jammu, crime, gangster
कई ग्रुप सिर्फ सिर्फ जानलेवा हमले कर दहशत पैदा करना चाहते
विज्ञापन

हत्याकांड के बाद से ही पुलिस एक्शन में, निगरानी की जा रही
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। बहुचर्चित ज्यूल चौक हत्याकांड के बाद से ही पुलिस एक्शन में है। अब तक 12 गैंगस्टर और इनके गुर्गे गिरफ्तार किए जा चुके हैं। बावजूद इसके अब भी जम्मू, सांबा और कठुआ जिलों के 60 से अधिक गैंगस्टर और इनके गुर्गे आजाद घूम रहे हैं। इनकी धरपकड़ के लिए पुलिस का आपरेशन क्लीन अप चल रहा है। सूत्रों का कहना है कि गैंगस्टरों और इनके गुर्गों को घेरने के लिए पुलिस ने कड़ी निगरानी रखी हुई है।
जम्मू, सांबा और कठुआ जिलों में पुलिस ने 10 से अधिक गैंगों की पहचान की हुई है। इनके साथ 60 से अधिक लोग मुख्य रूप से जुड़े हुए हैं, जबकि इनके भी आगे काम करने वाले 100 से अधिक अपराधी हैं। ऐसे में इनकी पहचान करने और इनकी धरपकड़ के लिए पुलिस कई जगहों पर छापे मार रही है।
विज्ञापन

पुलिस के लिए एक चुनौती और भी है। इन गैंगस्टरों के ग्रुपों के अलावा भी छोटे छोटे ग्रुप बने हुए हैं। जो जानलेवा हमला कर डराने धमकाने का काम कर रहे हैं। संपत्तियों की खरीद फरोख्त में शामिल है। इनकी भी पुलिस पहचान कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूची को नए सिरे से बनाया जा रहा
बता दें कि जम्मू, सांबा और कठुआ के 30 गैंगस्टरों की सूची पुलिस के पास पहले से है। इस सूची को अपडेट किया जा रहा है। जिसमें संख्या 60 तक पहुंच गई है। डीआईजी जम्मू शिव कुमार ने एक हफ्ता पहले तीनों जिलों के जिला एसएसपी से कहा था कि वे अपने -अपने इलाके में सक्रिय गैंगस्टरों, कुख्यात बदमाशों की सूची बनाएं और इसे अपडेट करें। जो वांछित हैं उन्हें दबोचें और कार्रवाई करें, ताकि अपराधों पर अंकुश लगाया जा सके। इसी पर पुलिस ने अपराधियों का रिकार्ड जुटाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed