फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, crime, deadbody

Jammu News: देह व्यापार में सील घर में आग लगने के दूसरे दिन मिला व्यक्ति का शव

विज्ञापन
jammu, crime, deadbody
सोमवार दोपहर घर के बाहर मृतक की पत्नी रोते बिलखते पहुंची, अंदर होने का दावा किया
विज्ञापन

पुलिस की टीम ने घर के पूजा रूम से शव बरामद किया, शरीर पर जलने का निशान नहीं, न ही कोई घाव
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। शहर के कासिम नगर स्थित घर से सोमवार को एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ। ये घर कुख्यात नशा तस्कर एवं देह व्यापार चलाने वाली स्वर्ण देवी का है। पिछले दो वर्ष से घर सील था।
रविवार देर रात इस घर में आग भी लगी थी। तब दमकल विभाग और स्थानीय पुलिस ने आग बुझा दी थी। दोपहर में एक महिला रोती हुई इसी घर के बाहर पहुंची और दावा किया कि उसका पति जले हुए घर के अंदर है। इस सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घर के पूजा रूम से महिला के पति का शव बरामद किया है, जिसका नाम आकाश खुस्सु है।
विज्ञापन

आकाश खुस्सु मूल रूप से मुट्ठी और इस समय कासिम नगर में रहता था। पुलिस का कहना है कि मृतक के शरीर पर किसी तरह के जले या फिर अन्य घाव नहीं हैं। संभव है कि धुएं से मौत हो गई हो। बताते चलें कि आकाश पर चोरी और मारपीट समेत कई तरह की विभिन्न थानों में 16 एफआईआर दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि रात के समय जब आग लगी थी तब आग बुझाकर पूरे घर को खंगाला था। तब इसमें कोई नहीं था। दूसरी तरफ मृतक की पत्नी का दावा है कि आग लगने के समय वह अंदर ही था। अगर दमकल विभाग और पुलिस ने अच्छे से देखा होता तो उसकी जान न जाती। बहरहाल, पुलिस ने इसे लेकर मामला दर्ज कर लिया है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी के शवगृह में रखा गया है।


मृतक के दोस्त ने बताया कि वह अंदर है
रातभर मेरा पति घर नहीं आया। सोमवार सुबह मुझे पति के एक दोस्त का फोन आया, उसने बताया कि आकाश उसी घर में है, यहां रात को आग लगी थी। बताया कि दोनों इस घर में थे। आग लगने पर भागने लगे तो आकाश अंदर ही रह गया। इस पर मैं जले हुए घर के बाहर पहुंची। जिसके बाहर ताला लगा हुआ था। पुलिस को मौके पर बुलाया गया। पुलिस ने अंदर देखा तो आकाश का शव मिला। यदि रात को ही पुलिस ने पूरा घर अच्छे से देखा होता तो उसकी जान बच जाती।
- सोनाली, मृतक की पत्नी


जलने से मौत नहीं हुई
रात को जब आग लगी तब दमकल वाहन और बाग-ए-बाहु पुलिस की टीम मौके पर पहुंची थी। इस घर को देह व्यापार में इस्तेमाल करने पर प्रशासन की अनुमति से 2023 में सील किया गया था। इसलिए प्रशासन की अनुमति लेकर घर का गेट खोला गया। दमकल वाहन की मदद से घर में लगी आग को बुझाया गया। तब घर में कोई नहीं था। इसके बाद दोबारा घर को बंद कर दिया गया। रही बात इस सवाल की कि मृतक अंदर कैसे था। तो घर के ऊपरी हिस्से पर मोंटी बनी है। यहां कुछ लोगों के आने जाने का शक है। संभव है कि वह आग लगने के बाद वहां गया हो और धुएं से उसकी मौत हो गई। क्योंकि मृतक के शरीर पर जलने का कोई निशान नहीं है।
-जिशान भट्ट, डीएसपी, जम्मू


नशा करने का अड्डा बना हुआ था घर
जानकारी के अनुसार स्वर्णा देवी का घर एक समय पर देह व्यापार में इस्तेमाल होता रहा है। इस कृत्य के चलते स्वर्णा देवी पर करीब एक वर्ष तक पीएसए भी लगा रहा। वह नशा तस्करी भी करती थी। मौजूदा समय में भी इस घर से पुलिस को कई तरह का सामान मिला है। जिससे माना जा रहा है कि घर के सील होने के चलते इसका इस्तेमाल नशा करने वाले कर रहे थे। क्योंकि घर की पिछली तरफ सीढि़यां हैं, जिससे घर में घुसा जा सकता है।



एक थ्योरी ये भी
लोगों का दावा है कि रविवार आग लगने से पहले तीन से चार लोग घर में घुसे हुए थे। इसके बारे में पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस की टीमें मौके पर पहुंची भी। लेकिन ये लोग भाग गए। हालांकि पुलिस का कहना है कि ऐसा कुछ नहीं हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed