{"_id":"652cdf2e574cf512a50e33b4","slug":"jammu-climate-rain-and-snow-jammu-news-c-10-jam1008-223959-2023-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: आज और कल प्रदेश में हल्की बारिश, बर्फबारी के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: आज और कल प्रदेश में हल्की बारिश, बर्फबारी के आसार
विज्ञापन
मौसम विभाग ने फिर से मौसम बिगड़ने की जताई संभावना
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में रविवार को धूप निकलने से मौसम साफ रहा है। वहीं आगामी दो दिनों तक कई स्थानों पर हल्की बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की आशंका जताई गई है। बुधवार से मौसम बदलने के साथ ही तेज धूप होने की बात कही जा रही है।
मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक जम्मू कश्मीर के अधिकांश स्थानों पर रविवार को मौसम साफ रहा। सोमवार को जम्मू-कश्मीर के छिटपुट स्थानों पर हल्की बारिश एवं ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी होने की संभावना है। मौसम विभाग ने यह भी कहा कि मंगलवार को भी छिटपुट स्थानों पर हल्की बारिश एवं बर्फबारी की संभावना है। इसके बाद बुधवार से मौसम में सुधार होने की संभावना जताई है। मौसम में आए बदलाव से जम्मू-कश्मीर में तापमान में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। वहीं मौसम विभाग ने किसानों को 17 तारीख तक फसलों की कटाई स्थगित करने की सलाह दी है। कहा है कि बुधवार से मौसम साफ हो जाने के बाद किसानों खेती किसानी का काम कर सकते हैं।
भारी ओलावृष्टि से कुलगाम में सेब के बगीचों को नुकसान
कुलगाम। कुलगाम जिले के विभिन्न इलाकों में रविवार शाम को भीषण ओलावृष्टि ने कहर बरपाया है। इससे सेब के बगीचों के साथ-साथ सब्जियों को काफी नुकसान पहुंचा है। इसमें बेहीबाग, काप्रिन, दर्देकूट, फ्रिसल और कांजीउल्लर गांव सबसे प्रभावित रहे हैं। ओलावृष्टि की तीव्रता इतनी थी कि इससे क्षेत्र के कृषि क्षेत्र को काफी नुकसान हुआ। कुछ लोगों ने बताया कि सेब के बगीचों को नुकसान से किसान बेहाल हैं।