फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, banars, education, exam

Jammu News: दस राज्यों में बने परीक्षा केंद्र, संस्कृत विवि से मिलेगी कॉपी

विज्ञापन
jammu, banars, education, exam
विश्वविद्यालय और कॉलेजों में 25 अप्रैल से 4 मई तक होगी परीक्षा, परीक्षा से तीन दिन पहले बाहर के राज्यों में जाएगा पेपर का पैकेट
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
वाराणसी। संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय और उससे संबद्ध कॉलेजों में चार वर्षीय शास्त्री प्रथम सेमेस्टर और तीन वर्षीय शास्त्री के पंचम सेमेस्टर के परीक्षा की तैयारियां अंतिम दौर में हैं। 25 अप्रैल से 04 मई तक कराई जाने वाली इस परीक्षा के लिए यूपी के साथ ही जम्मू कश्मीर, राजस्थान, पंजाब, गुजरात, हरियाणा समेत दस राज्यों में केंद्र बनाए गए हैं। खास बात यह है कि यूपी के बाहर के प्रदेशों में परीक्षा देने वाले छात्राें के लिए कॉपी, पेपर विश्वविद्यालय परिसर से ही दिए जाएंगे। इसके लिए 22 अप्रैल को अलग काउंटर लगाया जाएगा।
संस्कृत विश्वविद्यालय से संबद्ध देश भर में करीब 560 से अधिक कॉलेज हैं। इसमें यूपी के 62 जिलों के अलावा जम्मू कश्मीर के लेह लद्दाख तक भी संस्कृत महाविद्यालय हैं, जहां छात्र विश्वविद्यालय की ओर से करीब 300 परीक्षा केंद्रों पर करीब 40 हजार छात्रों की परीक्षा करवाई जाएंगी। नई शिक्षा नीति के तहत सत्र 2024-28 चार वर्षीय आठ सेमेस्टर के शास्त्री प्रथम सेमेस्टर के संस्थागत, व्यक्तिगत और सत्र 2022-25 तीन वर्षीय शास्त्री छह सेमेस्टर के पंचम सेमेस्टर के संस्थागत, व्यक्तिगत, भूतपूर्व, बैक, श्रेणीसुधार, एक विषयक परीक्षा करवाई जाएगी। अब
विज्ञापन

केवल छह दिन ही बचे हैं। ऐसे में कॉपी, पेपर का पैकेट तैयार होने लगा है। परीक्षा नियंत्रक प्रो. सुधाकर मिश्र की ओर से पेपर, कॉपी सहित अन्य परीक्षा गोपनीय सामग्री के वितरण पर मुहर लगाते हुए इसका आदेश जारी कर दिया गया है। परीक्षा विस्तार भवन में इसके लिए काउंटर बनाया गया है, जहां से अलग-अलग राज्यों को पैकेट दिया जाएगा। परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि परीक्षा केंद्रों से आने वाले लोगों को कॉपी, पेपर का पैकेट वितरण करने के लिए कर्मचारियों की डयूटी लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे होगा वितरण
22 अप्रैल-राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, हरियाणा, पंजाब, सिक्किम,दिल्ली, पश्चिम बंगाल, बिहार, जम्मू कश्मीर और यूपी के बरेली, गाजियाबाद, उन्नाव, गोरखपुर समेत 39 जिले।
23 अप्रैल-रायबरेली, कानपुर, प्रतापगढ़, गाजीपुर, चंदौली, वाराणसी, जौनपुर, सोनभद्र, बाराबंकी समेत 23 जिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed