{"_id":"5f312fb7c7d5b10f844ead58","slug":"jammu-and-kshmir-news-in-hindi-two-terrorist-associates-arrested-in-sopore","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीरः सोपोर में आतंकियों के दो मददगार गिरफ्तार, पुलिस कर रही है पूछताछ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
जम्मू-कश्मीरः सोपोर में आतंकियों के दो मददगार गिरफ्तार, पुलिस कर रही है पूछताछ
Mon, 10 Aug 2020 04:59 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Mon, 10 Aug 2020 04:59 PM IST
विज्ञापन
बरामद ग्रेनेड और कारतूस
- फोटो : साकिब नबी
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सोमवार को उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले से आतंकियों के दो मददगारों को गिरफ्तार किया है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि सेना की 22-आरआर(राष्ट्रीय राइफल्स), सीआरपीएफ की बटालियन 179, सीआरपीएफ की बटालियन 92 और सोपोर पुलिस की संयुक्त टीम ने दारपोरा बोमई में नाका लगाया था। इस दौरान आतंकवादियों के दो सहयोगियों को पकड़ा गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः जन्नत को जहन्नुम बनाने की साजिश रच रहे आतंकी, नेताओं पर हमलों के बीच भाजपा को आठ झटके
विज्ञापन
पुलिस अधिकारी ने बताया कि पकड़े गए आतंकियों के मददगारों की पहचान अशफाक अहमद मीर पुत्र गुलाम हसन मीर और मोहम्मद शफी भट पुत्र मोहम्मद मकबूल के रूप में हुई है। इनके पास से एक ग्रेनेड और एके-47 के 20 कारतूस बरामद हुए हैं। संबंधित धाराओं में दोनों पर कार्रवाई की गई है। पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः जम्मू-कश्मीर की वो जगह जहां दफन हैं जहांगीर की आंतें, जबकि बाकी शरीर लाहौर में दफनाया गया