{"_id":"6130b1def35b6b2b7761a790","slug":"jammu-and-kashmir-news-including-syed-ali-shah-geelani-death-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: सुपुर्द-ए-खाक किए गए गिलानी, इसी महीने खुलेंगे कॉलेज-विश्वविद्यालय समेत पांच बड़ी खबरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: सुपुर्द-ए-खाक किए गए गिलानी, इसी महीने खुलेंगे कॉलेज-विश्वविद्यालय समेत पांच बड़ी खबरें
Thu, 02 Sep 2021 04:58 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Thu, 02 Sep 2021 04:58 PM IST
सार
कट्टरपंथी अलगाववादी और हुर्रियत (जी) के पूर्व प्रमुख सैय्यद अली शाह गिलानी का बुधवार देर रात निधन हो गया। गिलानी के शव को उनकी इच्छा के अनुसार उनके आवास के पास एक मस्जिद के कब्रिस्तान में दफनाया गया है। उधर, उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि 18 वर्ष से ऊपर के सभी छात्रों को टीका लगने के बाद इसी महीने कॉलेज और विश्वविद्यालय फिर से खोले जाएंगे। पढ़ें प्रदेश की ऐसी ही प्रमुख खबरें
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कट्टरपंथी अलगाववादी और हुर्रियत (जी) के पूर्व प्रमुख सैय्यद अली शाह गिलानी का बुधवार देर रात निधन हो गया। देर रात लगभग साढ़े 10 बजे उन्होंने दम तोड़ दिया। वे 2008 से लगातार हैदरपोरा स्थित आवास पर नजरबंद थे। गिलानी ने सदैव भारत के खिलाफ जहर उगला। इतना ही नहीं वह खुद को मजबूरी में भारतीय बताते थे, हालांकि मरने के बाद उनको भारत की मिट्टी में ही दफनाया गया। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
विज्ञापन
गिलानी का अंतिम संस्कार: घर के पास कब्रिस्तान में दफनाया गया शव, कश्मीर घाटी में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
पाकिस्तान समर्थक एवं अलगाववादी नेता सैयद अली शाह गिलानी के शव को उनकी इच्छा के अनुसार उनके आवास के पास एक मस्जिद के कब्रिस्तान में दफनाया गया है। हालांकि उनके बेटे नईम ने कहा कि वह शव को श्रीनगर शहर के ईदगाह में दफनाना चाहते थे। अंतिम संस्कार के दौरान परिजनों व रिश्तेदारों के साथ ही अधिकारी भी मौजूद रहे। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
विज्ञापन
उप-राज्यपाल ने कहा: छात्रों को टीका लगाने के बाद इसी महीने खुलेंगे कॉलेज-विश्वविद्यालय, घाटी में सुरक्षा की स्थिति काफी बेहतर
उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि 18 वर्ष से ऊपर के सभी छात्रों को टीका लगने के बाद इसी महीने कॉलेज और विश्वविद्यालय फिर से खोले जाएंगे। इसके बाद छोटे बच्चों के स्कूल खोलने पर विचार किया जाएगा। अभिभावकों की मांग से वह अवगत हैं। कोशिश की जा रही है कि इस महीने में 18 वर्ष के ऊपर के बच्चों को कोरोनारोधी टीका लगा दिया जाए। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर: जनजातीय स्वास्थ्य योजना जल्द, चार जिलों में पायलट स्तर पर शुरू होगी योजना
प्रदेश में जनजातीय (आदिवासी) आबादी में बसे लाखों लोगों के लिए जनजातीय स्वास्थ्य योजना को शुरू करने की तैयारी की जा रही है। यूटी कैपेक्स बजट के तहत 10 करोड़ से प्रारंभिक चरण में जम्मू और कश्मीर के दो-दो जिलों में योजना को पायलट स्तर पर शुरू किया जाएगा। इसके बाद सभी बीस जिलों में इसका विस्तार होगा। जनजातीय मामलों के विभाग और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के अधिकारियों ने बुधवार को उच्च स्तरीय बैठक कर जनजातीय स्वास्थ्य योजना को लागू करने के तौर तरीकों को अंतिम रूप दिया। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
श्रीनगर: कुपवाड़ा एआरटीओ और एजेंट के आवासीय परिसरों पर छापा, 15 लाख की नगदी जब्त, चार के खिलाफ मामला दर्ज
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के एआरटीओ मुख्तार अहमद सोफी और एजेंट बिलाल अहमद शेख के आवास पर छापा मारकर 15 लाख रुपये नकद व अन्य दस्तावेज जब्त किए हैं। आरोप है कि परिवहन विभाग के अधिकारी, निजी एजेंटों से साठगांठ कर आम जनता को लूट रहे थे। एसीबी ने मुख्तार अहमद सोफी, खुर्शीद कन्ना व अब्दुल हामिद भट ( मोटर वाहन निरीक्षक) के साथ बिलाल अहमद शेख (एआरटीओ कुपवाड़ा के कार्यालय में कार्यरत एजेंट) के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें