फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Anti Corruption Bureau Raid on Kupwara ARTO and agent s residential premises

श्रीनगर: कुपवाड़ा एआरटीओ और एजेंट के आवासीय परिसरों पर छापा, 15 लाख की नगदी जब्त, चार के खिलाफ मामला दर्ज

Thu, 02 Sep 2021 01:13 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 02 Sep 2021 01:13 PM IST
सार

एसीबी को शिकायत मिली थी कि एआरटीओ कुपवाड़ा मुख्तार अहमद सोफी ने बिलाल अहमद शेख नाम के एजेंट को अवैध तरीके से अपने कार्यालय के सभी कामों जैसे यात्रा परीक्षण, ड्राइविंग लाइसेंस का प्रतिस्थापन, फिटनेस, लर्निंग लाइसेंस की जिम्मेदारी सौंप रखी थी।  

विज्ञापन
Anti Corruption Bureau Raid on Kupwara ARTO and agent s residential premises
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के एआरटीओ मुख्तार अहमद सोफी और एजेंट बिलाल अहमद शेख के आवास पर छापा मारकर 15 लाख रुपये नकद व अन्य दस्तावेज जब्त किए हैं। आरोप है कि परिवहन विभाग के अधिकारी, निजी एजेंटों से साठगांठ कर आम जनता को लूट रहे थे। एसीबी ने मुख्तार अहमद सोफी, खुर्शीद कन्ना व अब्दुल हामिद भट ( मोटर वाहन निरीक्षक) के साथ बिलाल अहमद शेख (एआरटीओ कुपवाड़ा के कार्यालय में कार्यरत एजेंट) के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन


एसीबी टीम ने कार्यपालक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी हंदवाड़ा के सहयोग से ड्राइविंग टेस्ट वाले स्थान (नगरी कुपवाड़ा) का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान आरोपी बिलाल अहमद शेख को सहायक क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय कुपवाड़ा के अधिकारियों के साथ ड्राइविंग परीक्षण कराने में सक्रिय रूप से शामिल पाया गया। बिलाल अहमद की निजी कार (जेके01आर 4373) की तलाशी ली गई।
विज्ञापन


कार से 138 मूल ड्राइविंग लाइसेंस के अलावा ड्राइविंग टेस्ट के लिए अनंतिम नियुक्ति पर्ची, आवेदन संदर्भ पर्ची, वाहन के नए वर्ग को जोड़ने के लिए आवेदन, यात्रा पत्रक जैसी कई अन्य आपत्तिजनक सामग्रियां बरामद की गईं। जो कागजात बरामद किए गए उन पर चार अगस्त को आयोजित परीक्षणों में अभ्यर्थियों के शामिल होने की पुष्टि हो रही थी। इस मामले में जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed