फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu and kashmir news including kulgam terrorist attack and kishtwar news

पांच बड़ी खबरें: इस साल आतंकी हमलों में शहीद हुए जम्मू-कश्मीर ये लाल, पूर्व आतंकी अब्दुल गनी गिरफ्तार

Sat, 18 Sep 2021 04:40 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 18 Sep 2021 04:40 PM IST
सार

एक साजिश के तहत कश्मीरी पंडितों और पुलिसकर्मियों को आतंकी निशाना बना रहे हैं। कश्मीर संभाग में कुलगाम जिले के वनपुह गांव में आतंकियों की बर्बरता ने एक हंसते-खेलते कश्मीरी पंडित बंटू शर्मा के परिवार की खुशियां छीन लीं। आतंकियों ने इस घर के इकलौते चिराग को बुझा दिया। जम्मू संभाग के किश्तवाड़ में सुरक्षाबलों ने एक पूर्व आतंकी को गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान अब्दुल गनी के रूप में हुई है। पढ़ें प्रदेश की ऐसी ही प्रमुख खबरें

विज्ञापन
jammu and kashmir news including kulgam terrorist attack and kishtwar news
जम्मू-कश्मीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ऐसे समय में जब सरकार विस्थापितों की घाटी में वापसी के लिए ठोस उपाय कर रही है, इसी बीच एक साजिश के तहत कश्मीरी पंडितों और पुलिसकर्मियों को आतंकी निशाना बना रहे हैं। बदल रहे कश्मीर में फिर माहौल बिगाड़ने की नापाक कोशिशें की जा रही हैं। पिछले कुछ दिनों में घाटी में कश्मीरी पंडितों, दूसरे राज्य के लोगों और सुरक्षाबलों पर हमले तेज हो गए हैं। इसे घाटी में दहशत फैलाने के प्रयास से भी जोड़कर देखा जा रहा है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन


फिर बहा कश्मीरी पंडित का खून: 90 के दशक में भी नहीं टूटा था परिवार का हौसला, अब आतंकियों ने दिए जख्म
कश्मीर संभाग में कुलगाम जिले के वनपुह गांव में आतंकियों की बर्बरता ने एक हंसते-खेलते कश्मीरी पंडित बंटू शर्मा के परिवार की खुशियां छीन लीं। आतंकियों ने इस घर के इकलौते चिराग को बुझा दिया। वह घर में अकेला कमाने वाला था। 1990 के दशक के आतंकवाद को देख चुके इस परिवार का हौसला कोई नहीं तोड़ पाया और विपरीत परिस्थितियों से लड़ते हुए उन्होंने पलायन के बारे में भी नहीं सोचा। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर: किश्तवाड़ में सुरक्षाबलों को एक और कामयाबी, पूर्व आतंकी अब्दुल गनी गिरफ्तार
जम्मू संभाग के किश्तवाड़ में सुरक्षाबलों ने एक पूर्व आतंकी को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बताया कि खुफिया सूचना के आधार पर सुरक्षाबलों के एक विशेष दल ने शुक्रवार को संदिग्ध स्थानों पर छापेमारी की और पूर्व आतंकवादी को गिरफ्तार किया। जिसकी पहचान अब्दुल गनी के रूप में हुई है। अधिकारियों ने कहा कि वह मारवाह पुलिस स्टेशन में दर्ज एक मामले में वांछित था, उसे किश्तवाड़ की एक अदालत में पेश किया गया और न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
विज्ञापन
विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर: बुजुर्गों को एक फोन कॉल पर मिलेगी मदद, एल्डरलाइन-14567 सेवा शुरू
जम्मू-कश्मीर में बुजुर्गों को किसी भी संकट और समस्या की स्थिति में अब एक फोन कॉल पर मदद मिलेगी। उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने शुक्रवार को वरिष्ठ नागरिक राष्ट्रीय हेल्पलाइन ‘एल्डरलाइन’ का नंबर 14567 जारी किया। उप-राज्यपाल ने कहा कि प्रदेश में अभिभावकों और बुजुर्गों की देखभाल एवं कल्याण के लिए नियम बनाए जा रहे हैं। जल्द ही इसकी अधिसूचना जारी होगी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


जम्मू कश्मीर: निर्धारित मानसून के बाद भी बरस रहे बादल, 19 से 21 सितंबर तक इन इलाकों में हो सकती है बारिश
जम्मू कश्मीर में इंद्रदेव मेहरबान हैं। प्रदेश में निर्धारित मानसून अवधि के बाद भी बादल बरस रहे हैं। जम्मू में गुरुवार-शुक्रवार की मध्य रात्रि हुई तेज बारिश से तापमान में गिरावट आई है। शुक्रवार भी हल्के बादल छाए रहे। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 19 से 21 सितंबर को जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed