फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   weather forecast jammu kashmir it may rain between September 19 to 21

जम्मू कश्मीर: निर्धारित मानसून के बाद भी बरस रहे बादल, 19 से 21 सितंबर तक इन इलाकों में हो सकती है बारिश

Sat, 18 Sep 2021 04:18 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 18 Sep 2021 04:18 PM IST
सार

मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 19 से 21 सितंबर को जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। 
 

विज्ञापन
weather forecast jammu kashmir it may rain between September 19 to 21
जम्मू-कश्मीर का मौसम - फोटो : अमर उजाला, फाइल फोटो

विस्तार

जम्मू कश्मीर में इंद्रदेव मेहरबान हैं। प्रदेश में निर्धारित मानसून अवधि के बाद भी बादल बरस रहे हैं। जम्मू में गुरुवार-शुक्रवार की मध्य रात्रि हुई तेज बारिश से तापमान में गिरावट आई है। शुक्रवार भी हल्के बादल छाए रहे। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 19 से 21 सितंबर को जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। 

विज्ञापन


जम्मू में बीती रात 24.2 मिलीमीटर बारिश के बाद शुक्रवार को दिन का तापमान सामान्य से 2.1 डिग्री गिरकर 30.9 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गय। श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में 25.8 मिलीमीटर बारिश के बाद दिन का तापमान 27.9 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 22.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

यह भी पढ़ें- तड़पते परिजन: किसी ने खोया बेटा तो किसी ने पति, इस साल आतंकी हमलों में शहीद हुए जम्मू-कश्मीर ये लाल
विज्ञापन
विज्ञापन


संभाग के बनिहाल में दिन का तापमान 29.4, बटोत में 24.3, भद्रवाह में 30.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कश्मीर में तपिश बढ़ी है। यहां अधिकांश जिलों में दिन का तापमान सामान्य से 3 से 4 डिग्री ऊपर चल रहा है। श्रीनगर में दिन का तापमान सामान्य से 3.3 डिग्री चढ़कर 31.4, पहलगाम में 26.5 और गुलमर्ग में 21.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में दिन का तापमान 24.2 और कारगिल में 29.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed