फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu and kashmir news including Jaish e Mohammed terrorists arrested Gallantry Awards Independence Day preparations kulgam encounter

जम्मू-कश्मीर: राम मंदिर पर हमले की साजिश नाकाम, पुलिस को 256 वीरता पुरस्कार समेत पांच बड़ी खबरें

Sat, 14 Aug 2021 05:26 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 14 Aug 2021 05:26 PM IST
सार

सुरक्षाबलों ने चार आतंकियों को गिरफ्तार कर एक बड़ी आतंकी साजिश को टाल दिया है। ये आतंकी जम्मू-कश्मीर के साथ ही देश के अन्य राज्यों में आतंकी हमलों को अंजाम देने की साजिश रहे थे। उधर, कुलगाम जिले में आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन में सीआरपीएफ की आर्म्ड इंटरवेंशन व्हीकल ने अहम भूमिका निभाई। पढ़ें प्रदेश की ऐसी ही प्रमुख खबरें

विज्ञापन
jammu and kashmir news including Jaish e Mohammed terrorists arrested Gallantry Awards Independence Day preparations kulgam encounter
जम्मू-कश्मीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू में सुरक्षाबलों ने एक बड़ी आतंकी साजिश को टाल दिया है। पुलिस ने जैश-ए-मोहम्मद के एक मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। इसमें  चार आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आतंकियों में से एक उत्तर प्रदेश के शामली का रहने वाला है। जिसकी पहचान इजहार खान के रूप में हुई है। पाकिस्तान में बैठे जैश कमांडर मुनाज़ीर ने उसे अमृतसर से हथियार इकट्ठा करने के लिए कहा था। ये हथियार ड्रोन के जरिए गिराए जाने थे। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन


सम्मान: जम्मू-कश्मीर पुलिस को 256 वीरता पुरस्कार और एक राष्ट्रपति पुलिस पदक
जम्मू-कश्मीर पुलिस को 256 वीरता पुरस्कार और एक राष्ट्रपति पुलिस पदक मिला है। 75वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जवानों को गैलेंट्री अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। मरणोपरांत, एएसआई बाबू राम को अशोक चक्र, कांस्टेबल अल्ताफ हुसैन भट को कीर्ति चक्र और एसपीओ शाहबाज अहमद को शौर्य चक्र से सम्मानित किया जाएगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
विज्ञापन


जश्न के लिए सज गया जम्मू-कश्मीर: लाल चौक से लेकर पुलिस के ट्विटर तक बदलाव की तस्दीक करती हैं ये तस्वीरें
तिरंगे में रंगा लाल चौक का घंटाघर, गुलमर्ग में लहराता 100 फीट ऊंचा तिरंगा, बारामुला से उड़ी तक साइकिल रैली के जरिए युवाओं का जोश और श्रीनगर पुलिस के ट्विटर हैंडल की तस्वीर कश्मीर में बदलाव की तस्दीक करती है। सरकारी कार्यालयों से लेकर सभी प्रमुख प्रतिष्ठान प्रदेश में बदलाव का प्रमाण दे रहे हैं। कभी आतंक के गढ़ रहे इलाकों में लोग घरों से बिना किसी डर के निकलते हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
विज्ञापन
विज्ञापन


कुलगाम मुठभेड़: ये स्वदेशी वाहन आतंकी के लिए बना था काल, जवानों ने इस तरह ऑपरेशन को बनाया सफल
दक्षिणी कश्मीर के कुलगाम जिले में आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन में सीआरपीएफ की आर्म्ड इंटरवेंशन व्हीकल ने अहम भूमिका निभाई। जिस समय आतंकी सुरक्षाबलों के काफिले पर फायरिंग करने के बाद इमारत में दाखिल हुए तो खुला इलाके होने के चलते जवानों ने इस आधुनिक बुलेट प्रूफ गाड़ी में बैठकर आतंकियों पर धावा बोला और लश्कर के पाकिस्तानी आतंकी उस्मान को मार गिराया। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


जम्मू-कश्मीर: किश्तवाड़ में सुरक्षाबलों को एक और कामयाबी, हिजबुल मुजाहिदीन का तीसरा आतंकी गिरफ्तार
जम्मू संभाग के किश्तवाड़ में सुरक्षाबलों ने हिजबुल मुजाहिदीन के एक आतंकी को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। कुछ दिन पहले ही इस समूह के दो आतंकी जिले में गिरफ्तार किए गए थे। बता दें कि शुक्रवार को पुलिस को इलाके में आतंकी के सक्रिय होने की सूचना मिली थी। जिसके आधार पर पुलिस, सेना की 17-आरआर(राष्ट्रीय राइफल्स) और सीआरपीएफ की 52-बटालियन की संयुक्त टीम ने तलाशी अभियान शुरू किया था। इसी अभियान के दौरान आतंकी को गिरफ्तार करने में सफलता मिली। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed