फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कुलगाम मुठभेड़: ये स्वदेशी वाहन आतंकी के लिए बना था काल, जवानों ने इस तरह ऑपरेशन को बनाया सफल

Sat, 14 Aug 2021 10:22 AM IST
प्रशांत कुमार अमृतपाल सिंह बाली, श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली, श्रीनगर Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 14 Aug 2021 10:22 AM IST
विज्ञापन
Terrorist was killed in Kulgam encounter with help Armed Intervention Vehicle
आर्म्ड इंटरवेंशन व्हीकल - फोटो : अमर उजाला

दक्षिणी कश्मीर के कुलगाम जिले में आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन में सीआरपीएफ की आर्म्ड इंटरवेंशन व्हीकल ने अहम भूमिका निभाई। जिस समय आतंकी सुरक्षाबलों के काफिले पर फायरिंग करने के बाद इमारत में दाखिल हुए तो खुला इलाके होने के चलते जवानों ने इस आधुनिक बुलेट प्रूफ गाड़ी में बैठकर आतंकियों पर धावा बोला और लश्कर के पाकिस्तानी आतंकी उस्मान को मार गिराया।



आधिकारिक सूत्रों के अनुसार इस गाड़ी में एक क्रेन जैसा सिस्टम है जिससे एक बुलेट प्रूफ बंकर हवा में काफी ऊपर तक उठता है। इससे किसी इमारत में छिपे आतंकी को निशाना बनाना आसान हो जाता है और साथ ही जवानों की सुरक्षा भी सुनिश्चित हो जाती है। इस आर्म्ड इंटरवेंशन व्हीकल में आराम से तीन से चार जवान ऑपरेशन स्थल तक जा सकते हैं। गाड़ी पूरी तरह से बुलेट प्रूफ है और इसमें टैंक की तरह बेल्ट भी हैं, जिसमें टायर पंक्चर होने का भी कोई खतरा नहीं है।

भारत में बनाई गई इस गाड़ी की कीमत एक करोड़ रुपये
इस आर्म्ड इंटरवेंशन व्हीकल को टेस्टिंग के बाद वर्ष 2018 में जम्मू-कश्मीर में सीआरपीएफ द्वारा इसे अधिकृत (कमीशंड) किया गया ताकि इसकी मदद से किसी मकान या इमारत में छिपे आतंकियों को मार गिराया जा सके। इस गाड़ी की खासियत यह है कि यह गाड़ी भारत में बनी है। इसकी कीमत करीब एक करोड़ रुपये बताई जा रही है, जबकि विदेशों में इसी किस्म की गाड़ियों की कीमत करीब 6 करोड़ रुपये है। 

Terrorist was killed in Kulgam encounter with help Armed Intervention Vehicle
कुलगाम मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि कश्मीर में कुलगाम के मीरपोरा में गुरुवार को बीएसएफ के काफिले पर हमला करने के बाद दो आतंकवादियों ने एक इमारत में शरण ली थी। हमले के बाद जवानों ने मोर्चा संभाला और देर रात एक आतंकी को मार गिराने में सफलता पाई। मारा गया आतंकी लश्कर-ए-तैयबा का था। मारे गए आतंकी के पास से एक एके-47 राइफल, चार मैगजीन, कुछ ग्रेनेड और एक आरपीजी लांचर सेल बरामद किया गया। जबकि दूसरा आतंकी भाग गया। 
 

Terrorist was killed in Kulgam encounter with help Armed Intervention Vehicle
कुलगाम मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला

कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) विजय कुमार ने कहा कि रात भर और तड़के रुक-रुककर गोलाबारी होती रही और एक विदेशी आतंकवादी मारा गया। जिसकी पहचान उस्मान के रूप में हुई है, वह लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Terrorist was killed in Kulgam encounter with help Armed Intervention Vehicle
कुलगाम मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने कहा कि उस्मान स्वतंत्रता दिवस से पहले सुरक्षाबलों पर एक बड़े हमले की योजना बना रहा था। उन्होंने कहा कि सुरक्षाबलों को काजीगुंड से पंथा चौक सहित राजमार्गों पर संभावित आतंकवादी हमले की सूचना पहले ही मिल चुकी थी।

विज्ञापन
Terrorist was killed in Kulgam encounter with help Armed Intervention Vehicle
कुलगाम मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला

आईजीपी ने कहा कि यह सतर्कता का ही नतीजा था कि बीएसएफ के काफिले पर हमला करने के बाद आतंकवादियों को पास की एक इमारत में शरण लेने के लिए मजबूर किया गया। आईजीपी ने कहा कि राजमार्ग पर जल्द ही यातायात फिर से शुरू हो जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed