फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Hizbul Mujahideen Terrorist Arrested in Kishtwar jammu kashmir

जम्मू-कश्मीर: किश्तवाड़ में सुरक्षाबलों को एक और कामयाबी, हिजबुल मुजाहिदीन का तीसरा आतंकी गिरफ्तार

Sat, 14 Aug 2021 08:57 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 14 Aug 2021 08:57 AM IST
सार

किश्तवाड़ जिले में सुरक्षाबलों को आतंकवाद के खिलाफ एक और कामयाबी मिली है। हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकी को गिरफ्तार किया गया है। इससे पूर्व जिले में दो आतंकी गिरफ्तार किए गए थे।

विज्ञापन
Hizbul Mujahideen Terrorist Arrested in Kishtwar jammu kashmir
पुलिस की गिरफ्त में आतंकी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू संभाग के किश्तवाड़ में सुरक्षाबलों ने हिजबुल मुजाहिदीन के एक आतंकी को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। कुछ दिन पहले ही इस समूह के दो आतंकी जिले में गिरफ्तार किए गए थे। बता दें कि शुक्रवार को पुलिस को इलाके में आतंकी के सक्रिय होने की सूचना मिली थी। जिसके आधार पर पुलिस, सेना की 17-आरआर(राष्ट्रीय राइफल्स) और सीआरपीएफ की 52-बटालियन की संयुक्त टीम ने तलाशी अभियान शुरू किया था। इसी अभियान के दौरान आतंकी को गिरफ्तार करने में सफलता मिली।

विज्ञापन


गिरफ्तार आतंकी की पहचान मुज्जमिल हुसैन शाह पुत्र अब्दुल रशीद शाह के रूप में हुई है। आतंकी के पास से एक ग्रेनेड, एके-47 राइफल की एक मैगजीन और एके-47 के 30 कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है। आतंकी से पूछताछ व आगे की कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-
कुलगाम मुठभेड़: बीएसएफ के काफिले पर हमले के बाद यहां छिपा था आतंकी, जवानों ने ऐसे ढेर किया, देखिए तस्वीरें    
विज्ञापन
विज्ञापन

राजोरी आतंकी हमला: सभी दुकानें बंद, चप्पे-चप्पे पर कड़ा पहरा, उप-राज्यपाल ने कहा- जघन्य कृत्य के दोषियों को मिलेगी सजा    

इससे पहले जिले में सोमवार को सुरक्षाबलों ने हिजबुल मुजाहिदीन के दो आतंकियों को गिरफ्तार किया था। दोनों ने हाल ही में आतंकवाद का रास्ता चुना था। इनकी पहचान यासिर हुसैन निवासी सोंदर दछन और उस्मान निवासी तांडर दछन के रूप में हुई।

बता दें कि ये दोनों आतंकी 5 अगस्त को लापता हो गए थे। आतंकी तंजीमों में शामिल होने की खुफिया जानकारी मिलने के बाद से सुरक्षा एजेंसियां लगातार इन्हें ट्रैक कर रही थीं। इसी बीच 7 अगस्त को पता चला कि दोनों आतंकी हिजबुल में शामिल हो गए। 

8 अगस्त को दछन वन क्षेत्र में इनकी मौजूदगी के बारे में इनपुट मिला। इसके आधार पर पुलिस, सेना की 17 आरआर(राष्ट्रीय राइफल्स) और सीआरपीएफ की 52-बटालियन ने ऑपरेशन शुरू किया। जंगल क्षेत्र में ऑपरेशन के दौरान दोनों आतंकियों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली। तलाशी के दौरान इनके कब्जे से हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया।

यह भी पढ़ें- देशद्रोहियों की पैरवी: आतंकी सलाहुद्दीन के बेटों के बाद जमात-ए-इस्लामी के लिए जगा महबूबा का प्रेम    

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed