Jammu and Kashmir: महबूबा मुफ्ती की बेटी इर्तिका पासपोर्ट में बदलना चाहती हैं मां का नाम, अखबारों में दी ये सूचना
जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री एवं पीडीपी की मुखिया महबूबा मुफ्ती की बेटी इर्तिका जावेद ने अपने पासपोर्ट में मां का नाम बदलकर महबूबा सैयद करने की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने स्थानीय अखबारों में एक सूचना प्रकाशित करवाई है। जिसमें उन्होंने कहा है कि मैं इर्तिका जावेद पुत्री जावेद इकबाल शाह निवासी फेयरव्यू हाउस गुपकर रोड श्रीनगर, अपने पासपोर्ट में अपनी मां का नाम महबूबा मुफ्ती से बदलकर महबूबा सैयद कराना चाहती हूं।
इसके बाद उन्होंने कहा कि इस संबंध में अगर किसी को कोई आपत्ति हो तो कृपया सात दिनों के भीतर संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं। इस अवधि के उपरांत किसी भी आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा। बता दें कि महबूबा मुफ्ती की दो बेटियां इल्तिजा और इर्तिका हैं।
यह भी पढ़ें- Jammu and Kashmir: 2014 की बाढ़ में दो दर्जन जवानों की जान बचाने वाले युवा ने थामा आतंक का दामन
पीडीपी मुखिया अपने पति से अलग रहती हैं। शादी के कुछ वर्षों के बाद ही दोनों अलग हो गए थे। महबूबा की बड़ी बेटी इल्तिजा ने अपनी मां के उपनाम को अपनाया है, जबकि उनकी छोटी बेटी इर्तिका अपने उपनाम में जावेद लिखती हैं।
यह भी पढ़ेंः रवींद्र रैना बोले- अनुच्छेद 370 अब कभी लौट कर नहीं आएगा, सपने देखना बंद करें पार्टियां