{"_id":"68dd8dfd55a3be294b063008","slug":"jammu-and-kashmir-is-becoming-a-powerhouse-of-sports-not-controversies-samba-news-c-10-jam1005-727809-2025-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: विवादों का नहीं खेलों का पावरहाउस बन रहा जम्मू-कश्मीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: विवादों का नहीं खेलों का पावरहाउस बन रहा जम्मू-कश्मीर
Thu, 02 Oct 2025 01:54 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Thu, 02 Oct 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू-कश्मीर अब विवादित व नकारात्मक खबरों के लिए नहीं बल्कि खेलों में उत्कृष्टता के लिए जाना जा रहा है। पिछले पांच सालों में यहां खेल ढांचे में विकास होने के साथ राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप की मेजबानी भी की है। इस साल भी जम्मू-कश्मीर चार अंतरराष्ट्रीय और सात राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी कर रहा है जो प्रदेश के लिए खेलों में पावरहाउस बनने की तरफ बढ़ता कदम है।
जम्मू-कश्मीर अक्तूबर से 69वें स्कूल गेम्स की मेजबानी कर रहा है। ये मुकाबले फुटबाल, वुशू, ताइक्वांडो और टेबल टेनिस में होंगे। पिछले वित्तीय वर्ष भी जम्मू-कश्मीर ने नेशनल स्कूल गेम्स की मेजबानी की थी। पांच अक्तूबर को श्रीनगर में रणजी मुकाबले होने जा रहे हैं। जनवरी-फरवरी में गुलमर्ग में विंटर गेम्स प्रस्तावित हैं। जम्मू-कश्मीर में बीते साल 35.5 लाख युवाओं ने विभिन्न विभागीय खेल गतिविधियों में भाग लिया। युवा सेवाएं और खेल विभाग, जम्मू-कश्मीर स्पोर्ट्स काउंसिल ने इन गतिविधियों का आयोजन किया। इस वित्तीय वर्ष भी विभाग ने 45 लाख युवाओं को खेल गतिविधियों में शामिल करने का लक्ष्य रखा है। इस वित्तीय वर्ष में 79 विभिन्न गतिविधियों को पूरे प्रदेश में आयोजित किया जा रहा है। इसमें राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, प्रदेश स्तरीय व सामुदायिक स्तरीय गतिविधियां शामिल हैं। खेल विभाग के अलावा जम्मू-कश्मीर पुलिस भी बड़े स्तर के खेल आयोजनों और मेजबानी कर रहा है। इस साल भी जम्मू विश्वविद्यालय अंतर विश्वविद्यालय फेंसिंग चैंपियनशिप की मेजबानी की थी। गत अगस्त में वाटर स्पोर्ट्स गेम्स की मेजबानी की थी। कश्मीर में 30 सितंबर तक तीसरी एशिया पेंचक सिलाट चैंपियनशिप की मेजबानी की।
खिलाड़ियों ने भी बढ़ाया मान
जम्मू-कश्मीर के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों में अपने शानदार प्रदर्शन से प्रदेश का मान बढ़ाया है। खेलो इंडिया गेम्स, वाटर स्पोर्ट्स गेम्स, राष्ट्रीय खेल सहित अन्य अंतरराष्ट्रीय आयोजनों में खिलाड़ियों ने अपना डंका बजाया है। इस साल की शुरूआत में हुए 38वें नेशनल गेम्स में जम्मू-कश्मीर ने 24 पदक जीते। इनमें पांच स्वर्ण पदक शामिल हैं। सितंबर में हुए एशियन कैडेट फेंसिंग कप में प्रदेश के चार खिलाड़ियों का चयन हुआ। जम्मू की पैरा तीरंदाज शीतल देवी ने पैरा विश्व तीरंदाज चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता और विश्व चैंपियन बनीं। 28 सितंबर को जम्मू के मिथुन मन्हास बीसीसीआई के अध्यक्ष बने।