ऐसे गुलजार होंगे जम्मू कश्मीर के बागीचे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदहाल हो चुके संभाग के बगीचों और पार्कों की सुध लेने की कवायद शुरू कर दी गई है। जम्मू संभाग में बागानों की अपार संभावना देखी जा रही है। इसलिए बागवानी विभाग ने अब इनके लिए विकास योजना बनाई गई है।
योजना के तहत बदहाल बगीचों को दोबारा विकसित किया जाएगा। पार्कों के रखरखाव के लिए भी विशेष फंड जुटाया जाएगा। इस संबंध में सभी प्रोजेक्ट सरकार के पास मंजूरी के लिए भेज दिए गए हैं।
पुंछ के कृष्ण चंद गार्डन पर एक करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इस गार्डन का दायरा काफी बड़ा है। जम्मू के चट्ठा गार्डन को भी दोबारा विकसित किया जाएगा। इसके लिए 36 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट बनाया गया है, इसे केंद्र के पास मंजूरी के लिए भेजा गया है।
जम्मू संभाग में पर्यटन को बढ़ावा देने की पहल
सनासर में गार्डन के लिए 10 लाख रुपये सरकार से मांगे गए हैं ताकि काम शुरू किया जा सके। इसके बाद अच्छा नतीजा आया तो इसका विस्तार होगा। वर्ष 2012 में इसमें फूल लगाए गए थे।
इसके बाद काफी पर्यटक पहुंचे थे। इसी तरह से सांबा में भी गार्डन बनाया गया है। यहां पर्यटकों की भरमार है। इसका और विस्तार किया जाएगा।
209 पार्कों की भी सुध
जम्मू संभाग में कुल 209 पार्क हैं। अकेले जम्मू में 75 पार्क हैं। इनमें से अधिकतर की हालत खराब हो गई है। फव्वारे सालों से बंद हैं। इन पार्कों को फिर नया रंगरूप देने की कोशिश की जा रही है। इसके लिए विशेष फंड जुटाने की तैयारी है। बागवानी विभाग के निदेशक केके शर्मा का कहना है कि सभी प्रोजेक्ट सरकार के पास भेज दिए गए हैं। जल्द ही इनको मंजूरी मिलने की संभावना है।