फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu and Kashmir: Electricity department will make big changes, now inspection and certificates will be online

जम्मू-कश्मीर: बिजली विभाग करेगा बड़ा बदलाव, अब निरीक्षण और प्रमाण पत्र होंगे ऑनलाइन

Sat, 26 Jun 2021 07:11 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Sat, 26 Jun 2021 07:11 PM IST
सार

बिजली ढांचे को मजबूत बनाने पर भी अधिकारियों से ली जानकारी।

विज्ञापन
Jammu and Kashmir: Electricity department will make big changes, now inspection and certificates will be online
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

बिजली कॉरपोरेशन जल्द ही निरीक्षण और प्रमाण पत्रों को ऑनलाइन करेगा। यह जानकारी बिजली विकास विभाग के प्रधान सचिव रोहित कंसल ने बैठक में दी। कंसल जम्मू-कश्मीर पीडीडी के बिजली क्षेत्र को बढ़ाने और आईटी और संचार प्रभागों को मजबूत करने के लिए की जा रही विभिन्न आईटी परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा कर रहे थे।
विज्ञापन


बैठक में बताया गया कि निजी के साथ-साथ सरकारी उपभोक्ता अब निरीक्षण के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवश्यक भुगतान और निरीक्षण प्रमाण पत्र की डिलीवरी भी ऑनलाइन होगी। वेबसाइट का पहले से ही जम्मू में निरीक्षण विंग द्वारा परीक्षण किया जा रहा था। इसे जल्द ही औपचारिक रूप से लांच किया जाएगा।
विज्ञापन


बताया कि जेकेपीडीडी में सूचना प्रौद्योगिकी के कार्यान्वयन से संबंधित विभिन्न पहलुओं और मुद्दों पर भी चर्चा की गई। योजनाओं के कामों पर भी जानकारी ली गई। प्रमुख सचिव ने व्यापार सुगमता बढ़ाने के लिए आवश्यक उपायों का उल्लेख किया। महत्वपूर्ण ग्राहक केंद्रित मामले जैसे नए कनेक्शन, नामों में परिवर्तन, बिल भुगतान और इसी तरह की अन्य गतिविधियों को पूरी तरह से ऑनलाइन किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- कारोबारियों की सराहनीय पहल: जम्मू-कश्मीर में डेल्टा प्लस वेरिएंट को हराने के लिए चुना ये रास्ता


प्रमुख सचिव ने इंजीनियरों से परियोजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने का आग्रह किया। कॉल सेंटर के माध्यम से रिपोर्ट की जा रही जनता की शिकायतों का त्वरित निपटान सुनिश्चित करने के लिए एक्सईएन को निर्देश दिए।

रमुख सचिव ने कहा कि विभिन्न बिजली योजना उपकरणों की बढ़ती स्मार्टनेस के साथ, साइबर सुरक्षा मोर्चे पर चुनौतियां भी बढ़ रही हैं। साइबर हमले के खतरे से बिजली से संबंधित उपकरणों और प्रणालियों को सुरक्षित करना अब एक महत्वपूर्ण कार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed