{"_id":"60d6fc798ebc3e32351b944f","slug":"delta-plus-variant-weekend-lockdown-in-jammu-s-biggest-grain-market","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारोबारियों की सराहनीय पहल: जम्मू-कश्मीर में डेल्टा प्लस वेरिएंट को हराने के लिए चुना ये रास्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कारोबारियों की सराहनीय पहल: जम्मू-कश्मीर में डेल्टा प्लस वेरिएंट को हराने के लिए चुना ये रास्ता
Sat, 26 Jun 2021 03:37 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sat, 26 Jun 2021 03:37 PM IST
सार
सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) के प्रिंसिपल शशि सुधन शर्मा ने 23 जून को जानकारी दी थी कि रियासी जिला के कटड़ा शहर में डेल्टा प्लस वेरिएंट का पहला मामला सामने आया है। यह वायरस का चिंताजनक वेरिएंट है।
विज्ञापन
विक्रम चौक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू में सबसे बड़ी अनाज मंडी में शनिवार को सन्नाटा पसरा रहा। स्थानीय कारोबारियों ने संभाग में कोविड-19 के डेल्टा प्लस वेरिएंट का पहला मामला सामने आने के चलते शनिवार और रविवार को लॉकडाउन को जारी रखने का फैसला किया है। बता दें कि प्रदेश प्रशासन ने कोविड-19 की स्थिति में उल्लेखनीय सुधार के मद्देनजर 20 जून को जम्मू समेत आठ जिलों से सप्ताहांत कर्फ्यू हटाने की घोषणा की थी।
विज्ञापन
ट्रेडर्स फेडरेशन वेयर हाउस नेहरू मार्केट के आह्वान पर एशिया चौक, विक्रम चौक, नेहरू मार्केट और आसपास के इलाकों में दुकानें बंद रहीं। फेडरेशन के अध्यक्ष दीपक गुप्ता ने कहा कि डेल्टा प्लस स्वरूप का पहला मामला सामने आने के बाद एहतियात के तौर पर अगले तीन सप्ताह तक सप्ताहांत कर्फ्यू जारी रखने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि इस दौरान सभी दुकानें शनिवार और रविवार को बंद रहेंगी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- कश्मीर: आतंकी के समर्पण की कहानी, मेजर बोले- साहिल, मेरी बात सुन, मेजर शुक्ला बोल रहा हूं...
विज्ञापन