{"_id":"60ad378381e280120b61544d","slug":"jammu-and-kashmir-black-fungus-cases-increasing-daily-one-more-suspect-found-in-jammu","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: प्रतिदिन बढ़ते जा रहे ब्लैक फंगस के मामले, जम्मू में मिला एक और संदिग्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: प्रतिदिन बढ़ते जा रहे ब्लैक फंगस के मामले, जम्मू में मिला एक और संदिग्ध
Tue, 25 May 2021 11:14 PM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Tue, 25 May 2021 11:14 PM IST
सार
जम्मू जिले में तीन और जम्मू-कश्मीर में अब तक ब्लैक फंगस के नौ मामले सामने आए।
विज्ञापन
ब्लैक फंगस (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज जम्मू में ब्लैक फंगस का एक और संदिग्ध मरीज मिला है। सैंपल को जांच के लिए माइक्रोबायोलाजी लैब में भेजा गया है। इसकी रिपोर्ट बुधवार को आएगी। जम्मू जिले में यह तीसरा मामला है। अब तक प्रदेश में नौ मामले सामने आ चुके हैं जिनमें सिर्फ दो में ब्लैक फंगस की पुष्टि हुई है, अन्य की रिपोर्ट का इंतजार है।
जीएमसी की प्रिंसिपल डॉ. शशि सूदन शर्मा ने के अनुसार बनतालाब निवासी 63 वर्षीय बुजुर्ग मरीज में ब्लैक फंगस जैसे लक्षण मिले हैं। जीएमसी के ईएनटी विभाग के प्रोफेसर डॉ. पदम देव सिंह जम्वाल का कहना है कि माइक्रोबायोलाजी लैब की रिपोर्ट के बाद ही आधिकारिक तौर पर मरीज में पुष्टि की जा सकेगी।
उल्लेखनीय है कि जीएमसी जम्मू में इससे पहले भी ब्लैक फंगस के दो मरीज मिले थे। इनमें चालीस वर्षीय मरीज पुंछ जिले से था, उसकी मृत्यु हो गई थी। जबकि दूसरे मरीज को बेहतर उपचार करवाने का आग्रह कर तीमारदार जीएमसी से डिस्चार्ज करवाकर ले गए थे। पांच संदिग्ध कठुआ और एक श्रीनगर का है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: कोरोना कार्यों में ड्यूटी करें या फिर विद्यार्थियों को ऑनलाइन पढ़ाई करवाएं शिक्षक
कहां कितने मरीज
जम्मू 03 (दो की पुष्टि, एक संदिग्ध)
कठुआ 05 (संदिग्ध)
श्रीनगर 01 (संदिग्ध)