फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu: 11 accused of Jewel Chowk murder case arrested, Sumit alias Gataru was murdered due to rivalry.

Jammu: ज्यूल चौक हत्याकांड के 11 आरोपी गिरफ्तार, रंजिश के चलते की थी सुमित उर्फ गटारू की हत्या

Thu, 06 Feb 2025 12:20 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: निकिता गुप्ता Updated Thu, 06 Feb 2025 12:20 PM IST
सार

ज्यूल चौक हत्याकांड में पुलिस ने 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें विक्की सलाथिया ने रंजिश के चलते सुमित उर्फ गटारू की हत्या की योजना बनाई थी।

विज्ञापन
Jammu: 11 accused of Jewel Chowk murder case arrested, Sumit alias Gataru was murdered due to rivalry.
जम्मू-कश्मीर पुलिस - फोटो : निकिता गुप्ता

विस्तार

जम्मू पुलिस ने ज्यूल चौक हत्याकांड का पर्दाफाश करने का दावा किया है। बताया कि वारदात में कुल 13 लोग शामिल थे, जिनमें से 11 को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें दो नाबालिग हैं। दो आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं।हत्याकांड के 15 दिन बाद एसएसपी जम्मू जोगिंद्र सिंह ने बुधवार को प्रेसवार्ता कर वारदात व आरोपियों के पकड़े जाने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 21 जनवरी को शहर के ज्यूल चौक में स्कूटी सवार अज्ञात लोगों ने लाल रंग की थार में सवार सुमित जंडयाल उर्फ गटारू पर गोलियां चलाई थीं। इसमें उसकी मौत हो गई थी।

विज्ञापन


मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने एसआईटी का गठन किया था। टीम ने पंजाब, दिल्ली, हरियाणा और उत्तरप्रदेश के इलाकों में दबिश दी और 30 संदिग्धों को पकड़कर पूछताछ की गई। इसमें पता चला वारदात को अंजाम देने के पीछे का कारण रंजिश है, जो विकास सलाथिया उर्फ विक्की निवासी मंडी घरोटा गुढ़ा सलाथिया विजयपुर और सुमित जंडयाल निवासी विजयपुर के बीच थी।
विज्ञापन


रंजिश कारण अक्षय कुमार की हत्या थी, जिसे विक्की सलाथिया की गैंग ने 2023 में सांबा के रामगढ़ में की थी। इसके बाद अक्षय कुमार की मौत जीएमसी कठुआ में पुलिस और गैंगस्टरों के बीच क्रॉस फायरिंग में हुई। इसमें पीएसआई दीपक शर्मा शहीद हो गए, जबकि कुख्यात अपराधी वासुदेव कुमार उर्फ शुन्नू निवासी शहजादपुर, रामगढ़ मारा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed