फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   J&K tourism department 'goof up': Tender directs supply of items to pakistan university

JK के पर्यटन विभाग ने पाक की यूनिवर्सिटी के लिए कर दिया टेंडर

Sun, 13 Dec 2015 09:06 PM IST
Updated Sun, 13 Dec 2015 09:06 PM IST
विज्ञापन
J&K tourism department 'goof up': Tender directs supply of items to pakistan university

पर्यटन विभाग की ओर से अपने कार्यालय के लिए जारी किए गए टेंडर की वजह से रियासत सरकार को शर्मिंदगी झेलनी पड़ी। दरअसल, विभाग ने कार्यालय के लिए लैपटॉप, डेस्क टॉप सहित अन्य सामान खरीदने के लिए ऑनलाइन टेंडर जारी किया।

विज्ञापन


इसमें टेंडर लेने वालों को कहा गया कि इसकी सप्लाई और इंस्टालेशन सीधे पाकिस्तान के इस्लामाबाद की कायदे ए आजम यूनिवर्सिटी में करें। हालांकि, पर्यटन विभाग को इसकी जानकारी मिलने के बाद टेंडर को बेवसाइट से हटा दिया गया।
विज्ञापन


हुआ यह कि पिछले महीने विभाग की तरफ से टेंडर जारी किया गया था, जिसे पर्यटन निदेशालय ने मंजूर किया था। इसमें सप्लाई करने वालों को कहा गया कि सामान खरीद कर पाकिस्तान के इस्लामाबाद की कायदे ए आजम यूनिवर्सिटी के पाकिस्तान सांइटिफिक एंड टेक्नॉलाजी इंफारमेशन सेंटर में इंस्टाल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

टेंडर में गड़बड़ी होने के बाद इसे बेवसाइट से हटाया गया

J&K tourism department 'goof up': Tender directs supply of items to pakistan university

यहां तक कि टेंडर में संपर्क नंबर भी पाकिस्तान के दिए गए। इसके बारे में पर्यटन विभाग कश्मीर के निदेशक महमूद शाह का कहना है कि टेंडर में गड़बड़ी होने के बाद इसे बेवसाइट से हटा दिया गया है।

हो सकता है कि यह किसी हैकर ने किया हो और इसकी डिटेल चेंज कर दी हो। हालांकि टेंडर में गलती सुधारने के बाद भी सहायक निदेशक (एएंडएफ) का संपर्क नंबर इस्लामाबाद का ही है। इसमें नंबर और कोड भी इस्लामाबाद का है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed