{"_id":"60d73a07e3ff345c1c78d888","slug":"j-k-20-seats-approved-for-government-medical-colleges-and-district-hospitals","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: सरकारी मेडिकल कॉलेजों और जिला अस्पतालों के लिए 20 सीटों को मिली मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: सरकारी मेडिकल कॉलेजों और जिला अस्पतालों के लिए 20 सीटों को मिली मंजूरी
Sat, 26 Jun 2021 08:00 PM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Sat, 26 Jun 2021 08:00 PM IST
सार
इस कदम से दूर-दराज के जिलों में स्वास्थ्य सेवाओं में काफी सुधार होगा।
विज्ञापन
मेडिकल शिक्षा
- फोटो : Amar Ujala (File Photo)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड (एनबीई) ने जम्मू-कश्मीर के सरकारी मेडिकल कॉलेजों और जिला अस्पतालों के लिए 20 और सीटों को मंजूरी प्रदान की है, जिससे केंद्र शासित प्रदेश के स्वास्थ्य क्षेत्र को मजबूती मिलेगी। इस बात की जानकारी एक आधिकारिक प्रवक्ता द्वारा शनिवार को दी गई।
विज्ञापन
प्रवक्ता ने कहा कि एनबीई के इस कदम से मान्यता प्राप्त संस्थानों में प्रत्येक वर्ष स्नात्तकोतर स्तर की मेडिकल शिक्षा प्राप्त करने वाले दो उम्मीदवार और बढ़ जाएंगे। अब तक एनबीई की ओर से 39 सुपरस्पेशलिटी और ब्रॉड स्पेशियलिटी पाठ्यक्रमों को मंजूरी दी गई है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर आतंकी हमला: श्रीनगर जिले में सीआरपीएफ पर ग्रेनेड हमला, तीन नागरिक घायल
विज्ञापन
जिससे जम्मू-कश्मीर को 81 और सीटें देने की संभावना है जोकि प्रदेश में पहले से चलाए जा रहे सुपरस्पेशलिटी पाठ्यक्रमों के अलावा होंगी। इस कदम से दूर-दराज के जिलों में स्वास्थ्य सेवाओं में काफी सुधार होगा।