{"_id":"60d72592ff573d67895d0578","slug":"grenade-attack-on-crpf-jawans-three-people-got-injured-in-jammu-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंकी हमला : श्रीनगर के बरबरशाह इलाके में ग्रेनेड हमला, नागरिक की मौत, तीन अन्य घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतंकी हमला : श्रीनगर के बरबरशाह इलाके में ग्रेनेड हमला, नागरिक की मौत, तीन अन्य घायल
Sun, 27 Jun 2021 12:09 AM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Sun, 27 Jun 2021 12:09 AM IST
सार
- पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त नफरी को बनाया निशाना, पूरे इलाके में चलाया गया तलाशी अभियान
- निशाना चूक जाने से सड़क पर गिरकर फटे ग्रेनेड से नागरिक हुए जख्मी
विज्ञापन
ग्रेनेड हमला जम्मू-कश्मीर
- फोटो : ani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्रीनगर के बरबरशाह इलाके में शनिवार को सुरक्षा बलों पर किए गए ग्रेनेड हमले में एक नागरिक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। हमले के बाद आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान चलाया गया, लेकिन आतंकियों का कोई सुराग हाथ नहीं लगा।
विज्ञापन
बरबरशाह इलाके में आतंकियों ने जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त नफरी पर ग्रेनेड दागा। हालांकि, निशाना चूकने के कारण ग्रेनेड उनसे थोड़ी दूर सड़क पर गिरकर फटा। विस्फोट के कारण चार स्थानीय लोग घायल हो गए। इसमें एक महिला भी है। स्थानीय लोगों के घायल होने की पुष्टि करते हुए एसपी ईस्ट तनुश्री ने बताया कि घायलों को नजदीक के अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया है।
विज्ञापन
इलाज के दौरान बडगाम के बीरवाह के हांजीगुंड निवासी मुदासिर अहमद (30) ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जानकारी हासिल की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
शहर में दस दिनों में कई आतंकी हमले
श्रीनगर में पिछले 10 दिनों में आतंकियों ने कई घटनाओं को अंजाम दिया है। 17 जून को सैदापोरा में पुलिस के एक जवान और 22 जून को नौगाम में सीआईडी इंस्पेक्टर की आतंकियों ने हत्या कर दी थी। 25 जून को डाउनटाउन में दुकानदार की हत्या कर दी थी।
दिल्ली में सर्वदलीय बैठक के मद्देनजर सुरक्षा एजेंसियों को हमले के इनपुट मिले थे। इसके मद्देनजर 48 घंटे का अलर्ट घोषित किया था। इनपुट था कि आतंकी संगठनों की ओर से सुरक्षा बलों पर ग्रेनेड तथा आईईडी हमले किए जा सकते हैं। साथ ही नागरिकों को भी निशाना बनाया जा सकता है।