फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   interstate theft gang

Jammu News: अंतरराज्यीय चोर गिरोह का भंड़ाफोड़, आभूषण सहित पांच लाख बरामद

विज्ञापन
interstate theft gang
जम्मू। अंतरराज्यीय चोर गिरोह के चार लोगों को कानाचक पुलिस ने गिरफ्तार किया हैं। आरोपियों के खिलाफ पंजाब में सात और कानाचक में एक मामला दर्ज है। पुलिस ने चोरी किए सोने-चांदी के आभूषणों सहित पांच लाख रुपये बरामद किए हैं।
विज्ञापन

पुलिस स्टेशन कानाचक में घर से सोने की चेन, दो अंगूठियां और 25 हजार रुपये की चोरी का मामला दर्ज हुआ था। इस संबंध में पुलिस ने जांच शुरू की। एसडीपीओ दोमाना के मार्गदर्शन में विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने संदिग्ध लवदीप सिंह निवासी मुकेरियां को पूछताछ के लिए पकड़ा। सख्ती से पूछताछ के बाद उसने चोरी में शामिल अन्य लोगों की जानकारी दी। इसमें मुकेरियां निवासी पंकज, जिम्मी और खौड़ निवासी मंजत सिंह शामिल था। आरोपियों ने मढ़ के करलोप गांव सहित अन्य स्थानों पर चोरियों को कबूला। साथ ही बताया कि आभूषण राजा बाजार अखनूर निवासी सुनार प्रिंस को बेचे हैं। पुलिस ने सुनार को गिरफ्तार कर आठ तोले सोना और दस तोले चांदी के आभूषण बरामद किए। ब्यूरो
विज्ञापन


हिट एंड रन के मामले सुलझाए, दो गिरफ्तार
जम्मू। पुलिस स्टेशन घरोटा और खौड़ के अधिकार क्षेत्र में दो अलग-अलग हिट एंड रन मामलों में आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 27 नवंबर को पुलिस स्टेशन घरोटा के कांगेर मोड़ पर दुर्घटना हुई थी। इसमें नंदन सिंह नाम का एक व्यक्ति घायल हो गया। उपचार के लिए अस्पताल लाया, लेकिन उसकी मौत हो गई। इसके बाद एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू हुई। पुलिस ने जेके02एएन-3985 नंबर की मेटाडोर के चालक रशपाल चांद को पकड़ा। खौड़ में मामले में विशाल कुमार को गिरफ्तार किया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed