फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Improvement in security situation in South Kashmir, DGP said – decrease in criminal incidents

जम्मू कश्मीर: दक्षिण कश्मीर में सुरक्षा की स्थिति में सुधार, डीजीपी बोले-आपराधिक घटनाओं में कमी

Thu, 24 Nov 2022 02:14 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 24 Nov 2022 02:14 AM IST
सार

जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) दिलबाग सिंह ने बुधवार को कहा कि दक्षिण कश्मीर में सुरक्षा स्थिति में काफी हद तक सुधार हुआ है। सुरक्षा की स्थिति पहले से बेहतर हुई है और आपराधिक घटनाओं में गिरावट आई है।

विज्ञापन
Improvement in security situation in South Kashmir, DGP said – decrease in criminal incidents
दिलबाग सिंह - फोटो : एएनआई

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) दिलबाग सिंह ने बुधवार को कहा कि दक्षिण कश्मीर में सुरक्षा स्थिति में काफी हद तक सुधार हुआ है। सुरक्षा की स्थिति पहले से बेहतर हुई है और आपराधिक घटनाओं में गिरावट आई है। डीजीपी ने शाम को सैन्य अधिकारियों के साथ दक्षिण कश्मीर के जिलों में सुरक्षाकी स्थिति की समीक्षा की।

विज्ञापन


इसके बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि दक्षिण कश्मीर में सक्रिय आतंकवादियों की संख्या दो अंकों तक सीमित होकर रह गई है। डीजीपी ने कहा कि दक्षिण कश्मीर में निर्दोष लोगों की हत्याओं में शामिल दहशतगर्दों को विभिन्न मुठभेड़ों में मार गिराया गया है।
विज्ञापन


समाज को आगे आकर सामूहिक रूप से गैर स्थानीय लोगों और अल्पसंख्यकों की हत्या के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए। इन हत्याओं की निंदा की गई है, लेकिन अधिक निंदा की जरूरत है। यदि कोई गैर-स्थानीय रोजगार के लिए यहां आता है तो यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम उनकी रक्षा करें और उन्हें एक सुरक्षित वातावरण प्रदान करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों को आतंकवादियों या उनके समर्थकों की पहचान करनी होगी और उन्हें समाज में अपमानित करना होगा। जहां तक पुलिस कार्रवाई का सवाल है, ऐसे कृत्यों में शामिल लोगों को माफ नहीं किया जाएगा। डीजीपी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में विदेशियों के साथ-साथ स्थानीय आतंकवादियों की संख्या को दो अंकों में लाया गया है।

ऐसा पहली बार हुआ है। उन्होंने ऑपरेशनों में सफलता के लिए सुरक्षा एजेंसियों के बीच तालमेल को श्रेय दिया। उन्होंने कहा कि नशा तस्करी के खिलाफ ऑपरेशन जारी है, कई नशा तस्करों को गिरफ्तार कर जेल में डाल दिया गया। उनके खिलाफ मामला दर्ज कर संपत्ति भी जब्त की गई है। 

 लोग बच्चों को सही रास्ता दिखाएं 

दिलबाग सिंह ने कहा कि सुरक्षा बल सराहनीय काम कर रहे हैं जिसके जमीनी स्तर पर बेहतर परिणाम सामने आए हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि बच्चों को सही रास्ता दिखाएं। विशेष रूप से सामाजिक और धार्मिक नेताओं को इसके लिए आगे आने की जरूरत है।



डीजीपी ने कहा कि घाटी में स्कूल बिना किसी व्यवधान के खुल रहे हैं। कहीं भी कोई हड़ताल नहीं है। हड़ताल का आह्वान करने वाले लोगों का सफाया हो गया है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान से शुरू होने वाली इन चालों को नाकाम करने के लिए हमें अपने पास मौजूद हर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed