फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   If there is delay in projects, contractors will not be spared: Deputy Chief Minister

परियोजनाओं में देरी हुई तो बख्शे नहीं जाएंगे ठेकेदार : उपमुख्यमंत्री

विज्ञापन
If there is delay in projects, contractors will not be spared: Deputy Chief Minister
-पूंजीगत व्यय बजट और विकास कार्याें की समीक्षा, विकास कार्य दो साल में पूरे करने की कही बात
विज्ञापन

-नए काम शुरू करने की जगह पहले से चल रहे कार्याें को प्राथमिकता देने की पैरवी
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। उपमुख्यमंत्री सुरिंद्र कुमार चौधरी ने कहा है कि परियोजनाओं में देरी करने वाले ठेकेदारों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने विभाग के अधिकारियों को ऐसे ठेकेदारों की पहचान करने और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

उन्होंने कहा कि विभाग को वित्तपोषित काम को शुरू करने की जगह पहले से चल रहे कामों को सही समय पर पूरा करने में ध्यान देना होगा। उन्होंने कहा कि मौजूदा वित्त वर्ष में शुरू किए गए नए कार्याें को पूरा करने की समयसीमा एक से दो साल तक होनी चाहिए। इसमें उन बड़ी योजनाओं को छूट दी जा सकती है जिन्हें तीन साल में पूरा करने के पहले से आदेश जारी किए गए हैं। उपमुख्यमंत्री मंगलवार को पूंजीगत व्यय बजट और विकास कार्याें की समीक्षा कर रहे थे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि बजट का उद्देश्य जमीनी स्तर पर बुनियादी ढांचे को मजबूत करना और विकास सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि याेजना प्रक्रिया को विभागीय और जिलास्तर पर एकीकृत किया जाना चाहिए। बैठक में जमीनी स्तर पर बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और तेजी से विकास सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बजट प्रस्तावों पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में स्वास्थ्य शिक्षा मंत्री सकीना इट्टू, ग्रामीण विकास पंचायती राज मंत्री जावेद अहमद डार, परिवहन मंत्री सतीश शर्मा और मुख्यमंत्री के सलाहकार नासीर आलम वानी ने भी बैठक में अपने विचार साझा किए। उन्होंने उनके विधानसभा क्षेत्र में चल रहे कार्याें की जानकारी दी और इन्हें समय पर पूरा करने की बात कही है। इस मौके पर पीडब्ल्यूडी के सचिव ने वित्त पोषित बजट के बारे में जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि बीते वित्तीय वर्ष में 3410 किलोमीटर लंबी सड़कों को समतल किया गया है। इनमें 2763 कार्य पूरे किए जा चुके हैं। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 769 किलोमीटर लंबी सड़कों पर तारकोल बिछाया गया है। 496 सड़क योजनाओं को पूरा कर लिया गया है और 47 पुलों का निर्माण किया जा चुका है। इस मौके पर स्वास्थ्य शिक्षा मंत्री सकीना इट्टू, ग्रामीण विकास पंचायती राज मंत्री जावेद अहमद डार, परिवहन मंत्री सतीश शर्मा, मुख्यमंत्री के सलाहकार नसीर अहमद वानी और पीडब्ल्यूडी सचिव भूपिंद्र कुमार समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed