फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   IED recovered by security forces at Nallaha Fathpora area of Anatnag jammu and kashmir

जम्मू-कश्मीर: अनंतनाग में आतंकवादियों की साजिश नाकाम, सुरक्षाबलों ने बरामद की आईईडी

Tue, 26 Oct 2021 09:18 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 26 Oct 2021 09:18 PM IST
सार

कश्मीर के अनंतनाग के मंगलवार देर शाम सुरक्षाबलों ने आतंकियों की साजिश को नाकाम करते हुए आईईडी बरामद की।

विज्ञापन
IED recovered by security forces at Nallaha Fathpora area of Anatnag jammu and kashmir
बरामद आईईडी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कश्मीर में सुरक्षाबलों ने आतंकियों की साजिश को नाकाम किया है। अनंतनाग के नल्लाहा फथपोरा इलाके में आईईडी(इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) बरामद हुई है। जिसे निष्क्रिय करने के लिए बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया। इस दौरान कुछ देर के लिए इलाके में लोगों की आवाजाही रोक दी गई।

विज्ञापन


बीते सप्ताह बारामुला-कुपवाड़ा हाई-वे और पुंछ में रची गई थी साजिश
गुरुवार को सुरक्षाबलों को निशाना बनाने की दो साजिशें नाकाम की गई थीं। बारामुला-कुपवाड़ा हाई-वे और पुंछ के सुरनकोट तहसील में प्लांट आईईडी को बरामद की गई थी। उत्तरी कश्मीर में बारामुला-कुपवाड़ा हाई-वे पर सड़क किनारे ट्रगपोरा व चाकलो के बीच शादीपोरा में आतंकियों ने आईईडी प्लांट कर रखी थी। सुबह सेना के काफिले के लिए रोड ओपनिंग पार्टी (आरओपी) डॉग स्क्वायड के साथ छानबीन कर रही थी। इसी दौरान टीम में शामिल लांस नायक एसके यादव ने शादीपोरा के पास संदिग्ध वस्तु देखी। स्क्वायड में शामिल बम निरोधक कुत्ते बीरो ने संदिग्ध वस्तु को सूंघने के बाद विस्फोटक होने का संकेत दिया।
विज्ञापन

यह भी पढ़ें- ऑपरेशन भाटादूड़ियां: मुठभेड़ स्थल से हथियार और गोला-बारूद बरामद, आतंकियों तक कैसे पहुंच रही हैं ये चीजें    
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद पूरे इलाके में वाहनों की आवाजाही रोक दी गई। 40 बटालियन बीएसएफ, 92 बटालियन सीआरपीएफ, एसओजी तथा 32 राष्ट्रीय राइफल्स की ओर से तत्काल मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी गई। आईईडी की पुष्टि होने के बाद 32 राष्ट्रीय राइफल्स के सीओ कर्नल बीएस खंदारे, इंजीनियरिंग प्लाटून के सूबेदार रंजू व 169 बम निरोधक बटालियन ने आईईडी को निष्क्रिय किया। लगभग छह घंटे बाद हाई-वे को आवागमन के लिए खोला गया। पुंछ जिले के सुरनकोट तहसील के रतनपीर इलाके में भी कच्चे रास्ते पर प्लांट की गई साढ़े तीन किलो की आईईडी बरामद कर निष्क्रिय किया गया। आतंकियों ने इस रास्ते पर पेट्रोल करने वाले सेना के जवानों को निशाना बनाने के लिए इसे प्लांट किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed