{"_id":"61780aea2fc36768474672e3","slug":"poonch-encounter-arms-and-ammunition-recovered-from-encounter-site-during-a-search-operation-in-bhatadudia-forest","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ऑपरेशन भाटादूड़ियां: मुठभेड़ स्थल से हथियार और गोला-बारूद बरामद, आतंकियों तक कैसे पहुंच रही हैं ये चीजें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑपरेशन भाटादूड़ियां: मुठभेड़ स्थल से हथियार और गोला-बारूद बरामद, आतंकियों तक कैसे पहुंच रही हैं ये चीजें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Tue, 26 Oct 2021 07:45 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
मुठभेड़ स्थल से हथियार और गोला बारूद बरामद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
जम्मू-कश्मीर में पुंछ जिले के भाटादूड़ियां जंगल में मंगलवार को तलाशी अभियान के दौरान मुठभेड़ स्थल से हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है। जिसमें एके-47 मैग्जीन, 29 कारतूस, दो ग्रेनेड, चार बिस्किट के पैकेट, दो कंबल, टिफिन, दो डेटोनेटर, दो सिरिंज और कुछ कपड़े भी मिले हैं। इस महीने की 12 तारीख से आतंकियों के खिलाफ लगातार ऑपरेशन चल रहा है। लेकिन अभी तक घुसपैठ कर सीमा में घुसा कोई आतंकी मारा नहीं गया है। आतंकियों तक रसद कौन पहुंचा रहा है, सुरक्षा एजेंसियां इस पर गंभीरता से काम कर रही हैं। संदिग्धों और आतंकियों के मददगारों पर सुरक्षाबल नजर बनाए हुए हैं।
सुरक्षाबलों ने आतंकियों के छह से आठ ठिकाने भी खोज निकाले है। जिनका इस्तेमाल आतंकी लंबे समय से कर रहे थे। सुरक्षाबल जंगल के बड़े हिस्से में तलाशी अभियान चल रहे हैं। इससे पहले सोमवार सुबह जैसे ही सुरक्षाबलों ने प्राकृतिक गुफाओं की घेराबंदी को कड़ा किया, जंगल में छिपे आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी।
2 of 5
मुठभेड़ स्थल से हथियार और गोला बारूद बरामद
- फोटो : अमर उजाला
सुबह साढ़े छह से साढ़े आठ और फिर नौ से साढ़े नौ बजे तक गोलीबारी होती रही। इसके बाद जंगल में कोई फायरिंग नहीं हुई। अभी तक किसी आतंकी के मारे जाने की सूचना नहीं है। सेना और पुलिस के एसओजी विंग के जवान एहतियात बरतते हुए मोर्चा संभाले हुए हैं।
3 of 5
पुंछ के भाटादूड़ियां:इलाके में आतंकियों की तलाश करते सुरक्षाबल।
- फोटो : पीटीआई
रविवार को भाटादूड़ियां जंगल में आतंकी ठिकाने का पता लगाने के लिए जेल में बंद आतंकी को साथ लेकर गए सुरक्षाबलों पर छिपे आतंकियों ने हमला कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
पुंछ के भाटादूड़ियां:इलाके में आतंकियों की तलाश करते सुरक्षाबल।
- फोटो : अमर उजाला
इसमें पाकिस्तानी आतंकी जिया मुस्तफा की मौत हो गई थी। मुस्तफा को कोट भलवाल जेल से पुंछ लाया गया था। वह आतंकियों के संपर्क में था और उन्हें भाटादूड़ियां जंगल में छिपने व हमला करने में मदद कर रहा था।
विज्ञापन
5 of 5
poonch encounterपुंछ के भाटादूड़ियां:इलाके में आतंकियों की तलाश करते सुरक्षाबल।
- फोटो : अमर उजाला
आतंकियों की फायरिंग में दो पुलिस और एक सेना का जवान घायल हो गए थे, जिनका उपचार जारी है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।