{"_id":"57832f914f1c1b117a13d551","slug":"heavy-stone-pelting-in-srinagar-to-jawahar-tunnel","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर जलते टायर और पेड़ बयां कर रहे हैं हिंसा की कहानी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क पर जलते टायर और पेड़ बयां कर रहे हैं हिंसा की कहानी
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Mon, 11 Jul 2016 11:14 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : Getty Images
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घाटी में उत्पन्न तनाव के बाद जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर जवाहर टनल से लेकर श्रीनगर तक पूरा हाईवे पत्थरों से पटा पड़ा हुआ है। सड़क पर जलते टायर और पेड़ हिंसा की कहानी बयां कर रहे हैं।
विज्ञापन
हिजबुल कमांडर बुरहान वानी के मुठभेड़ में मारे जाने के बाद शुक्रवार रात से ही उपद्रव शुरू हो गया था। शनिवार को सुबह से ही भीड़ सड़कों पर उतर पड़ी और सुरक्षाबलों को निशाना बनाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
काजीगुंड, अनंतनाग, बिजबिहाड़ा, संगम, पांपोर आदि इलाकों में जबर्दस्त पत्थरबाजी की गई। सरकारी इमारतों को नुकसान पहुंचाया गया। सुरक्षा के लिए तैनात जवानों पर पत्थर बरसाए गए। इससे पूरी सड़क पत्थरों से पट गई। इतने पर भी भीड़ नहीं मानी। जगह-जगह टायर जलाकर प्रदर्शन शुरू कर दिया गया।
विज्ञापन
हालत यह रही कि जवाहर टनल से आगे किसी भी वाहन को जाने नहीं दिया जा रहा था। देर रात कुछ वाहनों को छोड़ा भी गया, लेकिन सड़क पर पत्थरों तथा जगह-जगह जलते टायर और पेड़ों की वजह से रफ्तार काफी कम रही। हालांकि, सुरक्षा बलों की ओर से पत्थरों को हटाकर रास्ता साफ किया जा रहा है।