फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   five family members shifted to hospital after consuming forest herbs in North Kashmir Kupwara

कश्मीरः कुपवाड़ा में एक परिवार के लिए आफत बना 'जंगली फल', खाते ही पांच लोग बेहोश

Fri, 29 Jan 2021 02:33 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 29 Jan 2021 02:33 PM IST
विज्ञापन
five family members shifted to hospital after consuming forest herbs in North Kashmir Kupwara
जंगल - फोटो : अमर उजाला

उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में जंगली फल का सेवन करने के बाद दो छोटे भाइयों सहित एक परिवार के पांच सदस्य बेहोश हो गए। पड़ोसियों ने देर न करते हुए सभी को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

  
सूत्रों ने बताया कि कुपवाड़ा जिले के मेयल क्रालपोरा इलाके में एक परिवार ने जंगली फल का सेवन किया था। जिसके बाद परिवार के सभी पांचों सदस्य बेहोश हो गए। पड़ोसियों ने उन्हें उप-जिला अस्पताल क्रालपोरा में भर्ती कराया। जहां से उन्हें जिला अस्पताल हंदवाड़ा रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः पर्यटकों को आकर्षित कर रही सफेद चादर में लिपटी घाटी, गुलमर्ग जाने का है प्लान तो जरूर पढ़ें ये खबर
विज्ञापन
विज्ञापन


एक चिकित्सक ने कहा कि प्राथमिक तौर पर ऐसा लगता है कि जिन फलों का सेवन उन्होंने किया, वो प्रकृति में जहरीले थे। दो बच्चों सहित परिवार के सभी सदस्यों का इलाज किया जा रहा है।
  
इन सदस्यों की पहचान अब्दुल गफ़र खान (50), जावेद अहमद खान (36), मसूद बेगम (35), बासित मजीद (12) और 10 वर्षीय हामिद मजीद के रूप में हुई है। इस बीच, एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि वे मामले की जांच कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीरः राजौरी में धमाके से अफरा-तफरी का माहौल, हमलावरों ने मंदिर को बनाया निशाना

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed