{"_id":"6013b099efe28a47c2495ec9","slug":"mysterious-blast-creates-panic-in-chowkia-village-of-rajouri-temple-targeted","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीरः राजोरी में धमाके से अफरा-तफरी का माहौल, हमलावरों ने मंदिर को बनाया निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीरः राजोरी में धमाके से अफरा-तफरी का माहौल, हमलावरों ने मंदिर को बनाया निशाना
Fri, 29 Jan 2021 12:22 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Fri, 29 Jan 2021 12:22 PM IST
विज्ञापन
Jammu Kashmir Police
- फोटो : अमर उजाला
जम्मू संभाग के राजोरी में रहस्यमयी धमाका होने से लोगों में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। हमलावरों ने इलाके के एक मंदिर को निशाना बनाने की नापाक हरकत की है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
अधिकारियों ने कहा कि पुलिस और सेना की टीमों ने शुक्रवार को राजोरी जिले के एक मंदिर के पास कल रात हुए विस्फोट की घटना की विस्तृत जांच की। बताया कि जिले के कालका माता मंदिर में विस्फोट जैसी आवाज सुनाई दी। घटना में जान या माल का कोई नुकसान नहीं हुआ। हालांकि संबंधित पुलिस पार्टी ने तुरंत घटनास्थल का दौरा किया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि उच्च अधिकारियों की एक टीम में एसएसपी राजोरी चंदन कोहली, एसएचओ के अलावा सेना की टीम ने आगे की जांच के लिए घटनास्थल का दौरा किया। विस्फोट के कारण की अभी पुष्टि नहीं हुई है। एसएसपी चंदन कोहली ने बताया कि विस्फोट की प्रकृति का पता लगाने के लिए जांच चल रही है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः पर्यटकों को आकर्षित कर रही सफेद चादर में लिपटी घाटी, गुलमर्ग जाने का है प्लान तो जरूर पढ़ें ये खबर