फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Five big news: Two terrorists killed in Shopian's Feripora, NIA raids 16 places in the valley against terrorist organizations

पांच बड़ी खबरें: शोपियां के फेरीपोरा में दो आतंकी ढेर, आतंकी संगठनों के खिलाफ एनआईए का घाटी में 16 जगहों पर छापा

Tue, 12 Oct 2021 04:28 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Tue, 12 Oct 2021 04:28 PM IST
सार

जम्मू-कश्मीर में शोपियां जिले के फेरीपोरा में मंगलवार को आतंकियों और सुरक्षाबल के बीच मुठभेड़ जारी है जिसमें सुरक्षाकर्मियों ने दो आतंकियों को ढेर कर दिया है। वहीं राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने जम्मू-कश्मीर में आतंकी संबंधी गतिविधियों के मद्देनजर मंगलवार को 16 जगहों पर छापेमारी की। साथ ही जम्मू-कश्मीर में उपराज्यपाल के पूर्व सलाहकार बसीर खान के आवास पर सीबीआई की तरफ से तलाशी ली जा रही है।

विज्ञापन
Five big news: Two terrorists killed in Shopian's Feripora, NIA raids 16 places in the valley against terrorist organizations
jammu kashmir top news - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में शोपियां जिले के फेरीपोरा में मंगलवार को आतंकियों और सुरक्षाबल के बीच मुठभेड़ जारी है जिसमें सुरक्षाकर्मियों ने दो आतंकियों को ढेर कर दिया है। सुरक्षाबलों को इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी जिसके बाद घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया गया था। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...............

विज्ञापन


राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने जम्मू-कश्मीर में आतंकी संबंधी गतिविधियों के मद्देनजर मंगलवार को 16 जगहों पर छापेमारी की। एनआईए ने यह छापा लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी), जैश-ए-मोहम्मद (जेएम), हिज्ब-उल-मुजाहिदीन (एचएम), अल बद्र, द रेसिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ), पीपल अगेंस्ट फासिस्ट फोर्सेज (पीएएफएफ), मुजाहिदीन गजवतुल हिंद (एमजीएच) समेत विभिन्न आतंकी संगठनों के साजिशों का पर्दाफाश करने के लिए मारा। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...............
विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर में उपराज्यपाल के पूर्व सलाहकार बसीर खान के आवास पर सीबीआई की तरफ से तलाशी ली जा रही है। फर्जी गन लाइसेंस घोटाले के मामले  में सीबीआई टीम की तरफ से छापेमारी की जा रही है। सूत्रों का कहना है कि खान के खिलाफ जमीन संबंधी कई मामले विभिन्न जांच एजेंसियों के पास लंबित हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...............
विज्ञापन
विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में जेसीओ और भारतीय सेना के चार जवान शहीद होने की खबर पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का कहना है कि जम्मू-कश्मीर में जो लोग आतंक फैलाते हैं उन्हें यहां पर पिछले दो वर्षों से कायम शांति और विकास पसंद नहीं आ रहा है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...............


पुंछ के सुरनकोट में हुई मुठभेड़ में भारतीय सेना के पांच जवान शहीद हो गए। सेना को आठ साल बाद पुंछ में इतना बड़ा नुकसान पहुंचा है। कॉर्डन एंड सर्च ऑपरेशन (कासो) के दौरान सेना को बिना किसी आतंकी ढेर किए पहली बार इतनी बड़ी क्षति पहुंची है। इससे पहले 4 मई 2020 को कश्मीर के हंदवाड़ा में सेना ने कासो के दौरान एक कर्नल समेत 6 जवान खो दिए थे, लेकिन इस ऑपरेशन में चार आतंकी भी मारे गए थे। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...............

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed