{"_id":"6b0c93bb2f51fc8bd8039418","slug":"agriculture-news-jammu-news-c-10-jmu1059-1074716-2026-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: जम्मू संभाग में मखाना की खेती की \nसंभावनाएं तलाशेगा कृषि विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: जम्मू संभाग में मखाना की खेती की संभावनाएं तलाशेगा कृषि विभाग
विज्ञापन
- कृषि विभाग ने कराया सेमिनार, जम्मू, सांबा और कठुआ के 170 किसानों ने लिया भाग
- बिहार के वैज्ञानिकों ने दी आधुनिक खेती की जानकारी
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू संभाग में फसल विविधीकरण को बढ़ावा देने और किसानों की आय बढ़ाने के लिए कृषि विभाग मखाना की खेती को प्रोत्साहित करेगा। इसी उद्देश्य से संयुक्त निदेशक कृषि (विस्तार) जम्मू की ओर से रविवार को बाबा जित्तो किसान केंद्र, कृषि भवन तालाब तिल्लो में एक दिवसीय सेमिनार करवाया। इसमें जम्मू, सांबा और कठुआ जिलों के 170 किसानों ने भाग लिया।
सेमिनार में आईसीएआर-राष्ट्रीय मखाना अनुसंधान केंद्र, दरभंगा (बिहार) के प्रधान वैज्ञानिक डॉ. मनोज कुमार और तकनीकी अधिकारी डॉ. अशोक कुमार ने मखाना की वैज्ञानिक खेती के बारे में जानकारी दी। डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि देश में मखाना की करीब 85 प्रतिशत खेती बिहार में होती है। जम्मू संभाग के कुछ क्षेत्रों में भी इसकी खेती की अनुकूल परिस्थितियां मौजूद हैं। उन्होंने किसानों को जलवायु, मिट्टी, जल प्रबंधन, पोषक तत्वों और फसल की कटाई संबंधी तकनीकों से अवगत करवाया।
बिहार के प्रगतिशील किसान अमरजीत कुमार सैनी ने 35 एकड़ में मखाना की खेती के अपने अनुभव साझा किए। इसे किसानों के लिए अतिरिक्त आय का बेहतर विकल्प बताया। इससे पहले विशेषज्ञों की टीम ने जम्मू, सांबा और कठुआ के संभावित क्षेत्रों का दौरा कर खेती की संभावनाओं का आकलन किया। संयुक्त निदेशक कृषि सुरेश कुमार खजूरिया ने अधिकारियों से तकनीकी जानकारी किसानों तक पहुंचाने और संभावित क्षेत्रों में मखाना उत्पादन के क्लस्टर विकसित करने का आह्वान किया।