जम्मू-कश्मीर: शोपियां के तुलरन में तीन आतंकियों के खात्मे के बाद फेरीपोरा में मुठभेड़, दो आतंकी ढेर
शोपियां जिले के फेरीपोरा में आतंकियों और सुरक्षाबल के बीच मुठभेड़ जारी है, जिसमें सुरक्षाकर्मियों ने दो आतंकी को मार गिराया है। सुरक्षाबलों को इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी जिसके बाद घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया गया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर में शोपियां जिले के फेरीपोरा में मंगलवार को आतंकियों और सुरक्षाबल के बीच मुठभेड़ जारी है जिसमें सुरक्षाकर्मियों ने दो आतंकियों को ढेर कर दिया है। सुरक्षाबलों को इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी जिसके बाद घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया गया था। इसी दौरान आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। फिलहाल मुठभेड़ जारी है।
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: शोपियां में सुरक्षाबलों ने तीन आतंकी किए ढेर, हथियार और गोला बारूद बरामद
पहली मुठभेड़ में तीन आतंकी हुए ढेर
इससे पहले जम्मू-कश्मीर के शोपियां में हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को मार गिराया। मारे गए आतंकियों के पास से हथियार और गोला बारूद बरामद हुआ है। आईजीपी कश्मीर विजय कुमार ने बताया कि मारे गए आतंकियों में से एक की पहचान गंदेरवाल निवासी मुख्तार शाह के तौर पर हुई है। फिलहाल बाकी दो की भी शिनाख्त की जा रही है। सुरक्षाबलों ने आतंकियों से आत्मसमर्पण करने की अपील की थी लेकिन आतंकियों ने सरेंडर की अपील को खारिज कर फायर झोंक दिया। जिसके बाद सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई में इन्हें ढेर कर दिया।