{"_id":"616522e28ebc3e5a241065e9","slug":"union-minister-anurag-said-many-people-do-not-like-peace-in-jammu-and-kashmir-only-then-such-cowardly-attacks-are-being-carried-out","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय मंत्री अनुराग बोले: कई लोगों को जम्मू-कश्मीर में कायम शांति नहीं आ रही पसंद, तभी ऐसे कायरतापूर्ण हमलों को दिया जा रहा अंजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्रीय मंत्री अनुराग बोले: कई लोगों को जम्मू-कश्मीर में कायम शांति नहीं आ रही पसंद, तभी ऐसे कायरतापूर्ण हमलों को दिया जा रहा अंजाम
Tue, 12 Oct 2021 11:23 AM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Tue, 12 Oct 2021 11:23 AM IST
सार
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का कहना है कि जम्मू-कश्मीर में जो लोग आतंक फैलाते हैं उन्हें यहां पर पिछले दो वर्षों से कायम शांति और विकास पसंद नहीं आ रहा है।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर
- फोटो : ani
विस्तार
जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में जेसीओ और भारतीय सेना के चार जवान शहीद होने की खबर पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का कहना है कि जम्मू-कश्मीर में जो लोग आतंक फैलाते हैं उन्हें यहां पर पिछले दो वर्षों से कायम शांति और विकास पसंद नहीं आ रहा है। मंत्री ने कहा कि इसी वजह से उन लोगों ने इस तरह के कायरतापूर्ण हमले किए जिसमें कई मासूम नागरिक भी मारे गए।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: शोपियां के तुलरन में तीन आतंकियों के खात्मे के बाद फेरीपोरा में मुठभेड़ शुरू
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर के लोग मिलकर अपने प्रदेश को आगे ले जाना चाहते हैं। जम्मू-कश्मीर ने वर्षों से आतंकवाद देखा है और हर कोई इससे छुटकारा पाना चाहता है। जम्मू-कश्मीर के लोग आतंकियों और आतंकवाद दोनों के ही खिलाफ हैं।
विज्ञापन