{"_id":"6b0c9382d0583ca528078d5e","slug":"blood-donation-camp-jammu-news-c-10-jmu1059-1074362-2026-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: संत निरंकारी मिशन के शिविर में 82 यूनिट रक्त एकत्रित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: संत निरंकारी मिशन के शिविर में 82 यूनिट रक्त एकत्रित
विज्ञापन
संत निरंकारी मिशन की पौनीचक शाखा में रक्तदान करते लोग। स्रोत : आयोजक
- फोटो : samvad
- पौनीचक सत्संग भवन में लगाया शिविर, संगत ने किया रक्तदान
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। संत निरंकारी मिशन की पौनीचक शाखा ने रविवार को संत निरंकारी सत्संग भवन पाैनीचक में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगाया। सद्गुरु माता सुदीक्षा के आशीर्वाद से आयोजित शिविर में संगत ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और कुल 82 यूनिट रक्तदान किया।
शिविर का शुभारंभ राजस्व विभाग की विशेष सचिव अनु बहल ने किया। उन्होंने युवाओं सहित समाज के सभी वर्गों से नियमित रूप से स्वैच्छिक रक्तदान करने की अपील की। जोनल इंचार्ज अजीत सिंह ने मिशन के संदेश रक्त नाड़ियों में बहे, नालियों में नहीं को मानवता और निस्वार्थ सेवा का प्रतीक बताया। शिविर में जीएमसी जम्मू के ब्लड बैंक की डॉ. शालू और डॉ. सादिया के नेतृत्व में मेडिकल टीम ने सेवाएं दीं। जम्मू के संचालक ज्ञान चंद खेतड़िया भी मौजूद रहे। पौनीचक शाखा के मुखी रतन लाल ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया। शिविर जीएमसी जम्मू के ब्लड एंड ट्रांसफ्यूजन विभाग तथा जेकेएसएसीएस के सहयोग से लगाया गया।