Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   SI Recruitment Examination

Jammu News: कड़ी सुरक्षा के बीच हुई एसआई परीक्षा, जम्मू में 47% अभ्यर्थी गैरहाजिर

विज्ञापन
SI Recruitment Examination
जिले के 78 केंद्रों पर 30,962 अभ्यर्थियों में से 16,450 ने दी परीक्षा, 14,512 ने छोड़ी
विज्ञापन

सीसीटीवी, जैमर और बायोमीट्रिक जांच के बीच मुख्य सचिव ने परखी सुरक्षा व्यवस्था
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू-कश्मीर पुलिस सब इंस्पेक्टर (जेकेपीएसआई) भर्ती परीक्षा रविवार को जम्मू में कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण संपन्न हुई। जिले के 78 केंद्रों पर कुल 30,962 अभ्यर्थियों में से 16,450 ने परीक्षा दी। 14,512 (47%) अभ्यर्थी गैरहाजिर रहे। इस तरह परीक्षा में 53.13 फीसदी उपस्थिति दर्ज की गई।
परीक्षा के दौरान जिले में किसी तरह की गड़बड़ी की सूचना नहीं मिली। परीक्षा केंद्रों पर सुबह से ही अभ्यर्थियों का पहुंचना शुरू हो गया था। करीब 10 बजे जांच के बाद उन्हें प्रवेश दिया जाने लगा। पहचान पत्रों की जांच, बायोमीट्रिक प्रक्रिया और तलाशी के बाद अभ्यर्थियों को केंद्र में जाने दिया गया। पूर्वाह्न 11 बजे सभी केंद्रों पर प्रवेशद्वार बंद कर दिए गए। इसके बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं मिला। परीक्षा दोपहर एक से तीन बजे तक हुई। बता दें कि 15 नवंबर को हुई अकाउंट्स असिस्टेंट भर्ती परीक्षा में नकल की कोशिश का मामला सामने आने के बाद अभ्यर्थियों ने जेकेपीएसआई परीक्षा स्थगित करने की मांग की थी। उनकी मांग थी कि मामले की जांच पूरी होने और रिपोर्ट सार्वजनिक होने तक परीक्षा न कराई जाए। इसके लेकर जम्मू में तीन दिन तक प्रदर्शन भी हुए। कुछ अभ्यर्थियों ने परीक्षा स्थगित कराने के लिए केंद्रीय प्रशासनिक अधिकरण (कैट) का भी रुख किया था। हालांकि, कैट ने परीक्षा टालने की मांग पर अंतरिम राहत नहीं दी। इसके बाद जेकेएसएसबी ने तय कार्यक्रम के अनुसार रविवार को ही परीक्षा कराई।
विज्ञापन

--------
गांधीनगर महिला कॉलेज पहुंचे मुख्य सचिव, डीआईजी ने भी किया निरीक्षण
मुख्य सचिव डॉ. सज्जन सिंह यादव ने भी गांधीनगर स्थित महिला कॉलेज में बनाए परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। उनके साथ मंडलायुक्त, डीसी और पुलिस व प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। उन्होंने केंद्र में अभ्यर्थियों की बायोमीट्रिक जांच, मोबाइल सिग्नल रोकने के लिए लगाए गए जैमर और सीसीटीवी निगरानी की व्यवस्था देखी। उन्होंने अधिकारियों को परीक्षा के लिए तय नियमों का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए। डीआईजी श्रीधर पाटिल ने भी शहर और ग्रामीण इलाकों के कुछ परीक्षा केंद्रों का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने केंद्रों पर किए गए सुरक्षा इंतजामों और अभ्यर्थियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
रैंडम तरीके से लगाई निरीक्षकों की ड्यूटी, कंट्रोल रूम में लाइव देखी परीक्षा
इस बार परीक्षा में गड़बड़ी रोकने के लिए निरीक्षकों की ड्यूटी पहली बार रैंडम तरीके से लगाई गई। जिला प्रशासन ने मुख्य सचिव को बताया कि कंप्यूटर के जरिये निरीक्षकों को अलग-अलग परीक्षा केंद्रों पर ड्यूटी दी गई, ताकि किसी कर्मचारी की पहले से किसी अभ्यर्थी से पहचान या मिलीभगत की आशंका को रोका जा सके। हर केंद्र पर मजिस्ट्रेट तैनात रहे। सभी केंद्रों की सीसीटीवी फुटेज जम्मू और श्रीनगर स्थित जेकेएसएसबी के कंट्रोल रूम में लाइव देखी गई। परीक्षा कक्षों में मोबाइल सिग्नल रोकने के लिए जैमर भी लगाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed