Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   India today: Jammu and Kashmir is the youngest state in the country

आज का भारत: देश में सबसे युवा जम्मू-कश्मीर, जेन जी आबादी में बिहार को पीछे छोड़ा; प्रदेश में अब 29.5% नौजवान

Mon, 30 Nov 2026 03:14 AM IST
दुष्यंत शर्मा अखिलेश शर्मा, जम्मू
अखिलेश शर्मा, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 30 Nov 2026 03:14 AM IST
सार

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के वर्ष 2026 के जनसंख्या प्रक्षेपणों और डेटा रिसर्च प्लेटफॉर्म डेटाफुल के ताजा विश्लेषण के अनुसार, जम्मू-कश्मीर की कुल आबादी में 29.5 फीसदी हिस्सा जेन जी यानी 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग का है। देश के सभी राज्यों की श्रेणी में 29.3 फीसदी हिस्सेदारी के साथ बिहार दूसरे पायदान पर है।

विज्ञापन
India today: Jammu and Kashmir is the youngest state in the country
श्रीनगर का प्रसिद्ध लाल चौक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डिजिटल दौर की सबसे युवा पीढ़ी यानी जेन जी की हिस्सेदारी के मामले में जम्मू-कश्मीर देश में अव्वल है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के वर्ष 2026 के जनसंख्या प्रक्षेपणों और डेटा रिसर्च प्लेटफॉर्म डेटाफुल के ताजा विश्लेषण के अनुसार, जम्मू-कश्मीर की कुल आबादी में 29.5 फीसदी हिस्सा जेन जी यानी 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग का है। देश के सभी राज्यों की श्रेणी में 29.3 फीसदी हिस्सेदारी के साथ बिहार दूसरे पायदान पर है।

विज्ञापन


राष्ट्रीय औसत से 3.5 फीसदी आगे प्रदेश के युवा
वर्ष 1997 से 2012 के बीच जन्मी पीढ़ी को जेन जी कहा जाता है। 2026 के अनुमानों के मुताबिक, देश की कुल 142.6 करोड़ आबादी में जेन जी की हिस्सेदारी 26 फीसदी है। इस लिहाज से जम्मू-कश्मीर राष्ट्रीय औसत से 3.5 फीसदी अधिक युवा आबादी वाला प्रदेश है। वहीं, डेटा विजुअलाइजेशन प्लेटफॉर्म इंडिया इन पिक्सल्स के 16-वर्षीय पीढ़ीगत गणना मॉडल (1997-2012) में भी जम्मू-कश्मीर 30.8 फीसदी के साथ शीर्ष केंद्र शासित प्रदेश बना हुआ है।
विज्ञापन


उत्तर और दक्षिण भारत के बीच स्पष्ट अंतर सरकारी आंकड़े
देश में उत्तर और दक्षिण के बीच एक बड़े जनसांख्यिकीय बदलाव की तस्वीर पेश करते हैं। जहां जम्मू-कश्मीर, बिहार (29.3 प्रतिशत), झारखंड (28.7 प्रतिशत), उत्तर प्रदेश (27.8 प्रतिशत) और असम (27.7 प्रतिशत) में युवाओं की बड़ी फौज तैयार हो रही है, वहीं दक्षिण भारतीय राज्यों में युवा आबादी सबसे कम है। केरल में जेन जी की हिस्सेदारी महज 21.1 फीसदी और तमिलनाडु में 21.6 फीसदी दर्ज की गई है। दक्षिण के पांचों राज्यों में जेन जी की संख्या मिलेनियल्स (30-44 वर्ष) से कम है, जबकि जम्मू-कश्मीर और बिहार में युवाओं का अनुपात पुरानी पीढ़ी के मुकाबले कहीं अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नीति निर्धारण के लिए बड़ा संकेत
विशेषज्ञों का मानना है कि जम्मू-कश्मीर में युवाओं की यह बड़ी हिस्सेदारी प्रदेश के भविष्य के लिए बड़ा डेमोग्राफिक डिविडेंड है। चूंकि यह पीढ़ी अगले एक दशक में कार्यबल और मतदाता वर्ग का सबसे बड़ा हिस्सा होगी, इसलिए प्रदेश में उच्च शिक्षा, कौशल विकास, स्टार्टअप और रोजगार सृजन को लेकर ठोस नीतिगत कदम उठाने की जरूरत होगी।

आंकड़ों का आधार:
यह रिपोर्ट केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के राष्ट्रीय जनसंख्या आयोग की रिपोर्ट पॉपुलेशन प्रोजेक्शंस फॉर इंडिया एंड स्टेट्स (2011-2036) के 2026 के पांच-वर्षीय आयु वर्ग (15-29 वर्ष) आंकड़ों पर आधारित है।

साक्षरता में अव्वल जम्मू-कश्मीर के युवाओं को रोजगार देना चुनौती
साक्षरता दर 98.43 प्रतिशत : सितंबर 2026 में जारी आंकड़ों के अनुसार, उल्लास अभियान के तहत जम्मू-कश्मीर ने 98.43 फीसदी साक्षरता दर हासिल कर पूर्ण साक्षर केंद्र शासित प्रदेश का दर्जा प्राप्त कर लिया है।

युवा बेरोजगारी दर 26.2 प्रतिशत
केंद्रीय सांख्यिकी मंत्रालय के ताजा पीरियडिक लेबर फोर्स सर्वे (पीएलएफएस, जुलाई-सितंबर 2026) के मुताबिक, प्रदेश में 15 से 29 वर्ष के युवाओं में बेरोजगारी दर 26.2 फीसदी दर्ज की गई है, जो राष्ट्रीय औसत (15.3 प्रतिशत) से काफी अधिक है।


जम्मू-कश्मीर में जेन-जी की विशाल ऊर्जा को सही दिशा देना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। युवा सेवा एवं खेल निदेशालय का लक्ष्य प्रदेश के हर कोने से लाखों युवाओं को खेल मैदान से जोड़ना है, ताकि वे न केवल शारीरिक और मानसिक रूप से सशक्त बनें। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नाम रोशन करें। आज जिस तरह से युवा बड़ी संख्या में हमारे अभियानों से जुड़ रहे हैं वह स्वस्थ एवं उज्ज्वल जम्मू-कश्मीर की तस्वीर पेश करता है।
- अनुराधा गुप्ता (आईएएस), महानिदेशक, युवा सेवा एवं खेल निदेशालय, जम्मू-कश्मीर

स्थान राज्य / केंद्र शासित प्रदेश जेन जी हिस्सेदारी (%)

  • जम्मू-कश्मीर 29.5%
  • बिहार 29.3%
  • झारखंड 28.7%
  • उत्तर प्रदेश 27.8%
  • असम 27.7%
  • तमिलनाडु 21.6%
  • केरल 21.1%
  • राष्ट्रीय औसत 26.0%
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed