{"_id":"61b1de36f5cd4d0edd008e94","slug":"five-big-news-children-in-jammu-school-pay-tribute-to-cds-general-bipin-rawat-with-moist-eyes-jammu-and-kashmir-high-court-said-officers-should-dispose-of-mehbooba-s-mother-s-passport-application","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच बड़ी खबरें: जम्मू के स्कूल में बच्चों ने सीडीएस जनरल बिपिन रावत को दी नम आंखों से श्रद्धांजलि, जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट ने कहा महबूबा की मां के पासपोर्ट आवेदन का निपटारा करें अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच बड़ी खबरें: जम्मू के स्कूल में बच्चों ने सीडीएस जनरल बिपिन रावत को दी नम आंखों से श्रद्धांजलि, जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट ने कहा महबूबा की मां के पासपोर्ट आवेदन का निपटारा करें अधिकारी
Thu, 09 Dec 2021 04:15 PM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Thu, 09 Dec 2021 04:15 PM IST
सार
तमिलनाडु के हादसे में जनरल बिपिन रावत का असामयिक निधन हो गया। वहीं जम्मू-कश्मीर और लद्दाख हाईकोर्ट ने मुख्य पासपोर्ट अधिकारी नई दिल्ली को पीडीपी अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती की मां गुलशन नजीर के आवेदन पर निर्णय लेने के निर्देश दिए हैं। साथ ही जम्मू-कश्मीर में फुल मीटरिंग वाले फीडरों को बिजली कटों का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन
jammu kashmir top news
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
तमिलनाडु के हादसे में जनरल बिपिन रावत का असामयिक निधन हो गया। जम्मू में स्थित एक स्कूल के छात्रों ने सीडीएस जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी और 11 अन्य लोगों को श्रद्धांजलि दी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें......
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर और लद्दाख हाईकोर्ट ने मुख्य पासपोर्ट अधिकारी नई दिल्ली को पीडीपी अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती की मां गुलशन नजीर के आवेदन पर निर्णय लेने के निर्देश दिए हैं। कोर्ट ने कहा कि गुलशन नजीर ने अपील दायर की है। इस पर दो सप्ताह में अधिकारी को निर्णय लेना होगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें......
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में फुल मीटरिंग वाले फीडरों को बिजली कटों का सामना नहीं करना पड़ेगा। बिजली 24 घंटे मिलेगी। साथ ही स्मार्ट मीटर और एबीसी केबल्स प्रोजेक्ट पर काम तेज गति से करवाया जाए। इससे नुकसान कम हो सकेगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें......
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर के ग्रामीण क्षेत्रों में आवासीय भूमि का ड्रोन से सर्वे किया जाएगा, इसके बाद लोगों को प्रॉपर्टी कार्ड जारी किए जाएंगे। आबादी के सर्वे और प्रॉपर्टी कार्ड की अधिसूचना जारी करने के लिए राजस्व विभाग के आयुक्त सचिव विजय कुमार बिदूरी की तरफ से कस्टोडियन जनरल राजेश शर्मा की अध्यक्षता में छह सदस्यीय कमेटी का गठन किया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें......
बीसी रोड पर सेल्फी प्वाइंट तोड़ने के सात आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सीसीटीवी फुटेज के जरिये इनकी पहचान की गई थी। पकड़े गए आरोपियों पर सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से बख्शी नगर में रहने वाले अभिषेक गिल की पहचान की। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें......