{"_id":"6ab19aeb26163097bb07b0f9","slug":"outrage-and-uproar-over-staging-a-murder-as-a-suicide-samba-news-c-312-1-sjam1007-104109-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: हत्या को आत्महत्या बनाने से आक्रोश और उबाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: हत्या को आत्महत्या बनाने से आक्रोश और उबाल
विज्ञापन
सई सरदारी में पसरा मातम, ग्रामीणों को शांत करने के लिए जुटी चार थानों की पुलिस, घरों में नहीं जले चूल्हे
संवाद न्यूज एजेंसी
आरएस पुरा। विवाहिता सुषमा देवी की मौत के बाद सई सरदारी गांव में मातम पसरा हुआ है। ग्रामीणों में हत्या को आत्महत्या बनाने से आक्रोश और उबाल है। सोमवार को पूरे दिन चले घटनाक्रम से कई घरों में चूल्हे तक नहीं जले। ग्रामीणों का गुस्सा शांत करने के लिए चार थानों की पुलिस गांव में तैनात है। प्रशासन और पुलिस के अधिकारी भी मौजूद रहे और मृतका के स्वजनों को समझाते रहे।
गांव वाले घटना से आहत हैं। सोमवार को गांव के कई घरों में चूल्हे तक नहीं जले और लोग घटना को लेकर चर्चा करते हुए न्याय की मांग करते नजर आए। बाजार बंद रखे जाने के कारण भीड़ एक स्थान पर जुट गई और लोगों में आक्रोश बढ़ता चला गया। मृतका सुषमा देवी के बिलखते परिजनों के हर किसी की मानवीय संवेदनाएं जुड़ती चली गईं। खासकर महिलाओं में अधिक उबाल नजर आया।
ग्रामीण तिलक राज ने कहा कि एक गृहिणी की इस प्रकार जान चले जाना बेहद गंभीर मामला है। घटना को लेकर लोगों में काफी आक्रोश है और वे मामले की निष्पक्ष जांच कर सच्चाई सामने लाने तथा दोषी पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठा रहे हैं।
विज्ञापन
गांव के रोशन लाल ने कहा कि एक महिला की हत्या करने के उपरांत जिस प्रकार उसे पंखे के साथ लटकाया गया उससे पता चलता है कि उसकी जान चले जाने के बाद इसे दूसरा रूप देकर करनेल सिंह सहित उसके परिवार ने खुद को बचाने की प्रयास किया।
परिवार को शांत करते रहे अधिकारी
एसडीएम आरएस पुरा अनुराधा ठाकुर गांव पहुंचीं और परिवार को समझाने का प्रयास किया। आरोपियों को कानून की ओर से उचित दंड दिए जाने की बात कही। कहा कि विशेषकर बेटियों पर अत्याचार करने पर समाज के सभी वर्ग के लोगों को आगे आना चाहिए ताकि किसी की जान न जाए। पुलिस की और से इस मामले में सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है।