General Bipin Rawat: जम्मू के स्कूल में बच्चों ने सीडीएस जनरल बिपिन रावत को दी नम आंखों से श्रद्धांजलि
जनरल बिपिन रावत को जम्मू के स्कूल में श्रद्धांजलि दी गई। जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ बड़े ऑपरेशनों को सीडीएस रावत ने ही अंजाम दिया था। किस्तान को सीजफायर तोड़ने पर कड़ा जवाब देने का आदेश भी रावत ने ही सेना को दिया।
विस्तार
तमिलनाडु के हादसे में जनरल बिपिन रावत का असामयिक निधन हो गया। जम्मू में स्थित एक स्कूल के छात्रों ने सीडीएस जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी और 11 अन्य लोगों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान स्कूल के बच्चों और स्टाफ ने नम आंखों से सभी शहीदों को याद किया।
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: गांवों में आवासीय भूमि का ड्रोन से होगा सर्वे, संपत्ति कार्ड होंगे जारी
चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत बड़े सैन्य ऑपरेशन के लिए जाने जाते थे। खासकर जम्मू-कश्मीर में ऑपरेशन ऑल आउट शुरू कर उनके नेतृत्व में कई सफल आतंकी ऑपरेशनों को अंजाम दिया गया। यही नहीं, सर्जिकल व एयर स्ट्राइक जैसे ऑपरेशन भी उनकी देखरेख में हुए।