फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   first death in jammu, dengue

Jammu News: जम्मू में डेंगू से पहली मौत, जीएमसी में 12 दिन से भर्ती थी 25 वर्षीय विवाहिता

विज्ञापन
first death in jammu, dengue
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। डेंगू का डंक जानलेवा होता जा रहा है। बीती रात जम्मू के उधम नगर डिग्याना निवासी 25 वर्षीय विवाहिता की मौत हो गई। जीएमसी में मरीज 12 दिन से भर्ती थी, लेकिन डेंगू के साथ अन्य गंभीर शारीरिक समस्याएं होने के कारण बचाया नहीं जा सका। जम्मू में आधिकारिक तौर पर डेंगू से यह पहली मौत हुई है। अब तक प्रदेश में छह लोगों की जान जा चुकी है। इसमें तीन उधमपुर, एक कठुआ (मूल बिहार), एक थन्नामंडी और एक डिग्याना निवासी है।
विवाहिता को 15 अक्तूबर को डेंगू की शिकायत होने पर जीएमसी जम्मू के डेंगू वार्ड में भर्ती कराया गया था, लेकिन उसकी लगातार हालत बिगड़ती चली गई। डॉक्टरों के अनुसार मरीज को अन्य शारीरिक समस्याएं होने के कारण हालत अधिक खराब हुई और 26 अक्तूबर को रात 11 बजे मौत हो गई। इससे पहले कठुआ के श्रमिक की भी डेंगू से मौत हुई थी। इस साल डेंगू का डंक शारीरिक रूप से कमजोर लोगों के साथ युवाओं को भी अपनी चपेट में ले रहा है।
विज्ञापन

इस बीच शुक्रवार को जम्मू कश्मीर में 83 मामले मिलने के साथ आंकड़ा 4636 पहुंच गया। इस साल ऑल टाइम रिकॉर्ड टूटने के आसार हैं। पिछले साल आठ हजार से अधिक मामले मिले थे। वहीं, जिला जम्मू में 37 नए मामले मिले। हालांकि चार दिन में मामलों की संख्या कम हुई है। शहर के लगभग हिस्से डेंगू से प्रभावित हुए हैं। मरीज बड़ी संख्या में निजी अस्पतालों या दूसरे राज्यों का रुख कर रहे हैं। जम्मू के बाद उधमपुर सबसे अधिक प्रभावित है। यहां 23 मामले मिले। सांबा में 13, कठुआ में 6, डोडा में 2, रामबन और अन्य राज्य से 1-1 मामला मिला। विशेषज्ञों के अनुसार नवंबर तक डेंगू का प्रभाव जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed