{"_id":"653c9dccfbae9c26650a29e3","slug":"firing-in-arnia-sector-administration-instructed-to-prepare-report-of-damage-caused-by-firing-2023-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firing in Arnia Sector: गोलाबारी से हुए नुकसान की रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश, डीसी जम्मू ने किया दौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firing in Arnia Sector: गोलाबारी से हुए नुकसान की रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश, डीसी जम्मू ने किया दौरा
Sat, 28 Oct 2023 11:06 AM IST
आकाश दुबे
संवाद न्यूज एजेंसी, अरनिया
संवाद न्यूज एजेंसी, अरनिया
Published by: आकाश दुबे
Updated Sat, 28 Oct 2023 11:06 AM IST
सार
डीसी जम्मू सचिन कुमार वैश्य ने दलबल के साथ प्रभावित इलाकों का दौरा किया। बुल्लेचक गांव में शाम 5:00 बजे डीसी ग्रामीण ओमप्रकाश के घर पहुंचे और नुकसान का जायजा लिया। अधिकारियों को तुरंत रिपोर्ट तैयार करने के लिए कहा है।
विज्ञापन
एलओसी पर तैनात सेना का जवान
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अरनिया सेक्टर में गोलाबारी से प्रभावित इलाकों में अधिकारियों को नुकसान की रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। शुक्रवार को डीसी जम्मू सचिन कुमार वैश्य ने दलबल के साथ प्रभावित इलाकों का दौरा किया। बुल्लेचक गांव में शाम 5:00 बजे डीसी ग्रामीण ओमप्रकाश के घर पहुंचे और नुकसान का जायजा लिया। अधिकारियों को तुरंत रिपोर्ट तैयार करने के लिए कहा है।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने बताया कि गांव में सामुदायिक बंकरों की सुविधा नहीं है। गोलीबारी जैसे हालात में वे खुद और परिवार को कैसे बचा पाएंगे। डीडीसी सदस्य सुचेतगढ़ तरनजीत सिंह टोनी ने डीसी के समक्ष मांग रखी कि बॉर्डर क्षेत्र में हर घर में बंकर बनाया जाए। जो भी बंकर बनाए गए हैं, वे सही नहीं हैं। उनका नक्शा भी सही ढंग से नहीं बनाया गया है।
विज्ञापन
तरेवा गांव में डीसी को सरपंच बलबीर कौर ने बॉर्डर के हालात के बारे में बताया। बॉर्डर के लोगों को हर घर में बंकर, कृषि से जुड़ी मशीनरी पर बीमा, बॉर्डर के लोगों को केवल तार से निजात, बिजली बिल माफ करने की मांग रखी। ग्रामीण निर्भय शर्मा ने डीसी को 2 साल पहले जली गेहूं की फसल का मुआवजा न मिलने के बारे में बताया। इस पर डीसी ने तहसीलदार जल्द मुआवजा देने के लिए कहा है।
विज्ञापन