फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Finally the RTO office woke up... curbing the arbitrariness of e-rickshaw drivers, 18 seized

Jammu News: आखिरकार जागा आरटीओ कार्यालय... ई-रिक्शा चालकों की मनमानी पर नकेल, 18 जब्त

विज्ञापन
Finally the RTO office woke up... curbing the arbitrariness of e-rickshaw drivers, 18 seized
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। शहर में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन कर सड़कों पर दौड़ रहे पर ई-रिक्शा पर आरटीओ ने नकेल कसी है। मंगलवार को विशेष अभियान चलाकर 18 ई-रिक्शा जब्त किए गए हैं। इनमें अधिकांश के पास जरूरी कागज, ड्राइविंग लाइसेंस, फिटनेस आदि दस्तावेज नहीं थे। इसके अलावा कुछ ई-रिक्शा चालक दूरी के अनुसार अधिक किराया यात्रियों से ले रहे थे। इन पर भी कार्रवाई की गई है।
बता दें कि अमर उजाला ने ई-रिक्शा का किराया तय नहीं होने और इनकी मनमाने रूट के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था। किराये को लेकर यात्रियों से होने वाली इनकी नोकझोंक के मामले भी सामने आते रहे हैं। अमरनाथ यात्रियों को भी इससे परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

इस संवेदनशील मुद्दे को लेकर आखिरकार आरटीओ कार्यालय ने संज्ञान में लिया। इसके बाद विभिन्न टीमें बनाई गईं। इन टीमों ने शहर के विभिन्न हिस्सों में 380 वाहनों की जांच की, जिनमें अधिकतर ई-रिक्शा हैं। नियमों के उल्लंघन पर इनमें से 23 वाहनों का चालान किया गया। इस दौरान 73 हजार रुपये से अधिक जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एआरटीओ विपिन सिंह चाढ़क और एआरटीओ बीओआई-पी तारामनी शर्मा के नेतृत्व में मंगलवार को रेलवे स्टेशन, पनामा चौक, आरबीआई चौक, नरवाल, तवी के चौथे पुल, वेयर हाउस, बीसी रोड आदि स्थानों पर टीमें वाहनों की जांच करती दिखाई दीं।
टीमों ने ई-रिक्शा में सवारियों से अधिक किराये के बारे में जानकारी ली गई। इनमें कुछ मामलों में अधिक किराया लेने का मामला साने आया। हालांकि, ई-रिक्शा का किराया तय नहीं है फिर भी इनकी मनमानी पर कार्रवाई की गई। कई ई-रिक्शा पर यात्रियों की ओवरलोडिंग भी थी। जब्त किए गए अधिकांश ई-रिक्शा वालों के पास जरूरी दस्तावेज नहीं थे। बता दें कि शहर में हजारों ई-रिक्शा दौड़ रहे हैं, जिनके किराये को लेकर भी असमंजस बना हुआ है।
अमरनाथ यात्री कर रहे थे शिकायत
यात्रियों, खासतौर पर अमरनाथ श्रद्धालुओं की ओर से शिकायत आ रही थी कि दूरी के लिहाज से ई-रिक्शा में उनसे अधिक किराया ले रहे हैं। सड़कों पर बड़ी संख्या में ऐसे भी ई-रिक्शा दौड़ रहे हैं, जिनके चालकों के पास ड्राइविंग लाइसेंस ही नहीं हैं और वे यात्रियों की जान जोखिम में डाल रहे हैं। आरटीओ टीम में लखविंदर सिंह, अमनीश शर्मा, तरणजोत सिंह आदि शामिल रहे।


अधिक किराया लेने पर शिकायत करें
हमने ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान शुरू किया है। इसके लिए करीब सात टीमें अलग अलग जगहों पर काम कर रही हैं। इसमें खासतौर पर ई-रिक्शा वालों की अधिक निगरानी की जा रही है। यात्रियों से भी अपील है कि अगर कोई यात्री वाहन चालक उनसे अधिक किराया वसूलता है तो समर्पित नंबर पर इसकी शिकायत करें।
डाॅ. जसमीत सिंह, आरटीओ जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed