फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   development

शहर के सभी रुट्स पर आज से दौड़गी मेटाडोर, एक मेटाडोर में 11 लोग की बैठ सकेंगे

विज्ञापन
development
जम्मू। शहर की लाइफलाइन कही जाने वाली मेटाडोर तीन महीने बाद शुक्रवार से शहर के सभी रूटों पर दौड़ेगी। सरकार की ओर से यात्री किराये में बढ़ोतरी के बाद संभाग में सार्वजनिक परिवहन प्रणाली शुरू हुई है। बुधवार से बसों का परिचालन शुरू हुआ था।
विज्ञापन

जम्मू शहर में कुल 75 रूटों पर चार हजार के करीब मेटाडोर चलती हैं। तीन महीने बाद शुरू हो रही मेटाडोर पहले की तुलना में कम संख्या में रूट पर दौडेंगी। यात्रियों की संख्या के हिसाब से ही मेटाडोर चलेंगी। एक मेटाडोर में 22 लोगों के बैठने की क्षमता होती है। सामाजिक दूरी बनाने रखने के लिए इसमें 11 लोगों को ही बैठाने की अनुमति दी गई है। बिना मास्क किसी को भी सफर करने की इजाजत नहीं है। आरटीओ ने मेटाडोर के सभी रूटों की किराया सूूची तैयार कर ली है। वीरवार को सभी रूट अध्यक्षों को किराया सूची दे दी है। मेटाडोर एसोसिएशन के सदस्यों ने हर रूट पर चलने वाली मेटाडोर को ए और बी ग्रुप में बांटा है। एक दिन ए जबकि अगले दिन बी ग्रुप की मेटाडोर अपने-अपने रूट पर चलेंगी। मेटाडोर चालकों को मास्क और सैनिटाइजर दिया जाएगा। मेटाडोर में लोगों के बीच कम से कम संपर्क हो इसकी जिम्मेदारी चालक और सहचालक की होगी।
विज्ञापन

----------
कामगारों और ऑफिस जाने वालों को राहत
शहर में मेटाडोर सेवा शुरू होने से फैक्टरी जाने वाले कामगार और ऑफिस जाने वाले कर्मचारियों को काफी राहत मिलेगी। लोग आसानी से अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे। हालांकि अब मेटाडोर में सफर करना पहले से महंगा हुआ है। सरकार ने यात्री किराये में 30 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की हैै। मेटाडोर में सफर करने वाले यात्रियों के लिए फेस्क मास्क और सामाजिक दूरी का पालन करना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed