फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Dengue figures reach 362 in Jammu, 10 new cases positive in Samba

जम्मू में डेंगू का आंकड़ा पहुंचा 362 तक, सांबा में 10 नए मामले पॉजिटिव

Sun, 03 Nov 2019 10:56 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 03 Nov 2019 10:56 AM IST
विज्ञापन
Dengue figures reach 362 in Jammu, 10 new cases positive in Samba
डेंगू

जम्मू में डेंगू का डंक जारी है। सांबा में शनिवार को डेंगू के 10 नए पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। इसके साथ जम्मू संभाग में डेंगू के मरीजों का आंकड़ा 362 तक पहुंच गया है। अब तक सांबा के अलावा जम्मू और कठुआ अधिक प्रभावित रहे हैं। राहत यह है कि अभी तक आधिकारिक तौर पर डेंगू से किसी पीड़ित की मौत की सूचना नहीं है।

विज्ञापन

 
विशेषज्ञों के अनुसार नवंबर में तापमान में गिरावट होने पर डेंगू पर अंकुश लग जाएगा। स्टेट मलेरियाजिस्ट डॉ. एलडी भगत के अनुसार डेंगू को लेकर फिलहाल हालात नियंत्रण में हैं। मच्छरों के सफाए के लिए सभी जरूरी कदम उठाए गए हैं। लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है।

विज्ञापन

पारे में गिरावट से डेंगू के मामले कम हो जाएंगे

जिला जम्मू में अब तक डेंगू से 138 लोग पॉजिटिव हो चुके हैं। इसके साथ अस्पतालों में बड़ी संख्या में संदिग्ध बुखार के पीड़ित भर्ती हैं। इस मौसम में वायरल बुखार भी चल रहा है। यह बुखार 5-6 दिन रह रहा है। इसमें बच्चों से लेकर हर आयु वर्ग के लोग प्रभावित हैं।

डेंगू के संदिग्ध मरीजों के खून के नमूने के टेस्ट को लेकर सरकारी और निजी लेबोरेटरी में भीड़ बढ़ी है। कई संदिग्ध मरीजों की रिपोर्ट आना बाकी है। डेंगू के लिए अभी मौसम अनुकूल बना हुआ है। बारिश होने पर पारे में गिरावट से डेंगू के मामले कम हो जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed